फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   renuka chowdhury said file defamation case against pm narendra modi on surpankha remark rahul gandhi

Defamation: शूर्पणखा विवाद में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगी रेणुका चौधरी, कही ये बात

Fri, 24 Mar 2023 11:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 24 Mar 2023 11:58 AM IST
सार

अब जब सूरत की अदालत ने मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को दो साल जेल की सजा सुनाई है तो रेणुका चौधरी ने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने की बात कही है। 

विज्ञापन
renuka chowdhury said file defamation case against pm narendra modi on surpankha remark rahul gandhi
रेणुका चौधरी और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रेणुका चौधरी का कहना है कि वह शूर्पणखा कहे जाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगी। बता दें कि साल 2018 में सदन में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने रेणुका चौधरी की हंसी पर तंज कसा था और परोक्ष रूप से उनकी हंसी की तुलना रामायण की प्रमुख चरित्र शूर्पणखा से कर दी थी। अब जब सूरत की अदालत ने मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को दो साल जेल की सजा सुनाई है तो रेणुका चौधरी ने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने की बात कही है। 

विज्ञापन


क्या बोलीं रेणुका चौधरी
पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की तरफ इशारा करते हुए उन्हें स्तरहीन बताया और कहा कि उन्होंने मुझे सदन में शूर्पणखा बताया। रेणुका चौधरी ने लिखा कि वह प्रधानमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगी। उन्होंने ये भी तंज कसा कि देखते हैं अब ये फास्ट कोर्ट कैसे कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट में क्या-क्या दलीलें दीं? अपना ये इरादा भी बता दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है विवाद
बता दें कि 7 फरवरी 2018 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा को संबोधित कर रहे थे तो उसी दौरान किसी बात पर रेणुका चौधरी जोर से हंस पड़ीं। इस पर प्रधानमंत्री ने तत्कालीन सभापति वेंकैया नायडु से कहा कि 'सभापति जी, मेरी आपसे प्रार्थना है रेणुका जी को आप कुछ मत कहिए। रामायण धारावाहिक के बाद ऐसी हंसी आज सुनने का सौभाग्य मिला है।' प्रधानमंत्री मोदी की इस बात पर सत्ता पक्ष के सांसदों के ठहाकों से सदन गूंज उठा था। 
 

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुरुवार को सूरत की अदालत ने मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाई है। हालांकि राहुल गांधी को जमानत भी मिल गई और उन्हें 30 दिन का समय मिला है। इस दौरान वह अदालत के फैसले के खिलाफ अपील कर सकेंगे। राहुल गांधी ने साल 2019 में अपने एक संबोधन के दौरान कहा था कि 'क्यों सभी चोरों का उपनाम मोदी ही क्यों होता है।' राहुल गांधी को दो साल की सजा होने पर विपक्षी नेताओं ने फैसले की आलोचना की है और सरकार पर सरकारी एजेंसियों की मदद से विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया। कांग्रेस शुक्रवार को राहुल गांधी की सजा के खिलाफ संसद भवन से विजय चौक तक एक विरोध मार्च भी निकेलगी। कई अन्य विपक्षी दलों के नेता भी इस मार्च में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed