Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Renowned Odia poet Ramakanta Rath dies at 90; Prez, PM express condolences

Ramakanta Rath: नहीं रहे पद्म भूषण से सम्मानित उड़िया कवि रमाकांत रथ, राष्ट्रपति व पीएम ने शोक जताया

Sun, 16 Mar 2025 05:16 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 16 Mar 2025 05:16 PM IST
सार

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी रथ के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा भी कि रथ का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन

विस्तार

जाने-माने उड़िया कवि और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रमाकांत रथ का रविवार को खारवेल नगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया।

विज्ञापन


पद्म भूषण से सम्मानित रथ के परिवार में तीन बेटी और एक बेटा हैं। रथ की छोटी बेटी ने बताया कि उनके बेटे के विदेश से लौटने के बाद सोमवार को पुरी के स्वर्गद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, रमाकांत रथ जी ने एक प्रभावी प्रशासक और विद्वान के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनकी रचनाएं, विशेषकर कविताएं, समाज के सभी वर्गों में व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।
विज्ञापन


रमाकांत रथ का जन्म 13 दिसंबर 1934 को कटक में हुआ था। रेवेंशॉ कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में एमए करने के बाद वर्ष 1957 में वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए। राज्य और केंद्र सरकारों में कई महत्वपूर्ण पद संभालने के बाद वह 1992 में ओडिशा के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके प्रमुख काव्य संग्रहों में केते दिनारा (1962), सप्तम ऋतु (1977), सचित्र अंधारा (1982), श्री राधा (1985) और श्रेष्ठ कविता (1992) शामिल हैं। उनकी कई कविताओं का अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में अनुवाद भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी रथ के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा भी कि रथ का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।


साहित्य अकादमी समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित
रथ को 1977 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1984 में सरला पुरस्कार, 1990 में बिशुवा सम्मान और 2009 में साहित्य अकादमी फेलोशिप से सम्मानित किया गया। साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने 1993 से 1998 तक केंद्र साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष और 1998 से 2003 तक अकादमी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed