फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Religious intolerance only on TV, Sadhguru says no major riots in past 10 years in India

Jaggi Vasudev: धार्मिक असहिष्णुता सिर्फ टीवी में बढ़ी, सद्गुरु जग्गी वासुदेव बोले-10 साल में कोई बड़ा दंगा नहीं हुआ

Mon, 06 Jun 2022 10:17 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 06 Jun 2022 10:17 AM IST
सार

आध्यात्मिक गुरु जग्गी ने कहा कि टेलीविजन स्टुडियो में होने वाली बहस में बहुत गर्मी नजर आती है। यह बढ़-चढ़कर प्रचारित होती है, इसके कारण ऐसा लगता है कि देश में धार्मिक असहिष्णुता बढ़ रही है।

विज्ञापन
Religious intolerance only on TV, Sadhguru says no major riots in past 10 years in India
Sadhguru Jaggi Vasudev - फोटो : amar ujala

विस्तार

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा है कि देश में धार्मिक असहिष्णुता सिर्फ टीवी में बढ़ी है। बीते 10 सालों में देश में कहीं भी कोई बड़ा दंगा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएनआई से चर्चा में आध्यात्मिक गुरु जग्गी ने कहा कि टेलीविजन स्टुडियो में होने वाली बहस में बहुत गर्मी नजर आती है। यह बढ़-चढ़कर प्रचारित होती है, इसके कारण ऐसा लगता है कि देश में धार्मिक असहिष्णुता बढ़ रही है। हकीकत यह है कि देश में पिछले 10 सालों में कोई बड़ी सांप्रदायिक हिंसा की घटना नहीं हुई। आध्यात्मिक नेता ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि देश में कई बड़े दंगे हुए हैं, इसके विपरीत पिछले 10 वर्षों में देश में कोई बड़ा दंगा नहीं हुआ। 

विज्ञापन


30 हजार किलोमीटर की मोटर साइकिल यात्रा कर लौटे भारत
सद्गुरु जग्गी वासुदेव अकेले 30 हजार किलोमीटर और 27 देशों की मोटर साइकिल यात्रा पूरी कर हाल ही में स्वदेश लौटे हैं। उन्होंने 'मिट्टी बचाओ' अभियान (Save Soil campaign) के तहत यह यात्रा की।  उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम चीजों को थोड़ा बढ़ाकर पेश करने के आदी हो गए हैं। कुछ मुद्दे हैं जिन पर बहस होती है। टेलीविजन चैनलों पर बहुत गर्मी दिखाई देती है। यह सड़क पर कहीं भी नहीं देखती। आप दिल्ली को देखें या देश के किसी भी गांव को, ऐसी कोई असहिष्णुता या हिंसा जैसा कुछ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सद्गुरु की यह टिप्पणी दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई कुछ हिंसक घटनाओं के बाद सामने आई है। हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी कहा था कि भारत में धर्म स्थलों पर हमले बढ़ रहे हैं। उन्होंने हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की पुरजोर वकालत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed