फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Relief to retired defense personnel from SPARSH system; Problems solved in time, discrepancies removed

SPARSH: स्पर्श प्रणाली से सेवानिवृत्त रक्षाकर्मियों को राहत; समय से निपट रहीं समस्याएं, दूर हुईं विसंगतियां

Mon, 22 Sep 2025 09:13 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 22 Sep 2025 09:13 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि रक्षा कर्मियों के लिए स्पर्श दुनिया की सबसे बड़ी पेंशन प्रणाली है। यह पारदर्शी, समावेशी और कुशल मॉडल है। जो पेंशन प्रशासन को विखंडन से एकीकरण और विलंब से गरिमा की ओर ले जाता है।

विज्ञापन
Relief to retired defense personnel from SPARSH system; Problems solved in time, discrepancies removed
रक्षा मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पेंशन प्रशासन-रक्षा प्रणाली (स्पर्श) ने सेवानिवृत्त रक्षाकर्मियों को बड़ी राहत दी है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि नई प्रणाली के जरिये 87 प्रतिशत मामलों में पुरानी विसंगतियों का समाधान किया गया। साथ ही शिकायत निवारण को भी मजबूत किया गया। अब शिकायतों का औसत निपटान समय अप्रैल 2025 के 56 दिनों से घटकर केवल 20 दिन रह गया है। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि रक्षा कर्मियों के लिए स्पर्श दुनिया की सबसे बड़ी पेंशन प्रणाली है। यह पारदर्शी, समावेशी और कुशल मॉडल है। जो पेंशन प्रशासन को विखंडन से एकीकरण और विलंब से गरिमा की ओर ले जाता है। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में 202 रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) कार्यालय, 4.63 लाख सामान्य सेवा केंद्र और 5,200 से अधिक बैंक शाखाएं स्पर्श सेवा केंद्र के रूप में कार्य कर रही हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत और नेपाल में 31.54 लाख रक्षा पेंशनभोगी स्पर्श से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पर्श ने विसंगतियों का समाधान किया है। 6.43 लाख मामलों में से 5.60 लाख (87 प्रतिशत) तक विसंगतियां निपटाई गईं। इससे रक्षा पेंशनभोगियों के अधिकारों की सुरक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक वर्ष में 100 से अधिक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए गए। अब तक 211 स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम और 193 रक्षा पेंशन समाधान योजनाएं (आरपीएसए) आयोजित की जा चुकी हैं। 

इसके अलावा इस साल पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने अखिल भारतीय पेंशन अदालतों में सक्रिय रूप से भाग लिया। यहां 260 और 252 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। स्पर्श द्वारा पेंशन मामलों की स्वतः जांच की गई और मई 2025 तक 48 पेंशनभोगियों को 3.02 करोड़ रुपये वितरित किए गए।


वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्पर्श के माध्यम से वास्तविक समय के आधार पर 1,57,681 करोड़ रुपये का रक्षा पेंशन बजट वितरित किया गया। जब जुलाई 2024 में वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी)-III लागू किया गया, तो केवल 15 दिनों के भीतर 20.17 लाख लाभार्थियों को 1,224.76 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed