{"_id":"622ad65309785447a915e6c2","slug":"relief-from-corona-active-cases-reduced-to-42-219-in-the-country-4194-new-infected-found-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से राहत: देश में सक्रिय केस घटकर 42,219 हुए, 24 घंटे में मिले 4194 नए संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से राहत: देश में सक्रिय केस घटकर 42,219 हुए, 24 घंटे में मिले 4194 नए संक्रमित
Fri, 11 Mar 2022 10:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:25 AM IST
सार
बीते 24 घंटों में 255 लोगों ने महामारी से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही देश में कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,15,714 हो गई है।
विज्ञापन
corona vacccination
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़ी राहत की खबर है कि देश में कोरोना लहर धीमी पड़ती जा रही है। सक्रिय केस तेजी से घटकर 42,219 रह गए हैं। बीते 24 घंटे में 4194 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कुल संक्रमितों की तुलना में सक्रिय केस 0.10 फीसदी हैं। वहीं, राष्ट्रीय रिकवरी दर और सुधरकर 98.70 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 2269 की कमी आई है। दैनिक सकारात्मकता दर 0.55 फीसदी तय की गई। देश में 4,24, 26,328 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। अभी कोरोना मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। कोरोना के खिलाफ जारी जंग के तहत अब तक 179.72 से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
देश में कोविड मरीजों की संख्या 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गई थी। इसके बाद यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गई। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को इसने एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। गत वर्ष 4 मई को इसने दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के भयावह स्तर को पार किया था।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के अपडेट के आधार पर जारी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। बीते 24 घंटों में 255 लोगों ने महामारी से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही देश में कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,15,714 हो गई है।