फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Relief from Corona: Active cases reduced to 42,219 in the country, 4194 new infected found in 24 hours

कोरोना से राहत: देश में सक्रिय केस घटकर 42,219 हुए, 24 घंटे में मिले 4194 नए संक्रमित

Fri, 11 Mar 2022 10:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 11 Mar 2022 10:25 AM IST
सार

बीते 24 घंटों में 255 लोगों ने महामारी से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही देश में कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,15,714 हो गई है। 

विज्ञापन
Relief from Corona: Active cases reduced to 42,219 in the country, 4194 new infected found in 24 hours
corona vacccination - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ी राहत की खबर है कि देश में कोरोना लहर धीमी पड़ती जा रही है। सक्रिय केस तेजी से घटकर 42,219 रह गए हैं। बीते 24 घंटे में 4194 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के अपडेट के आधार पर जारी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। बीते 24 घंटों में 255 लोगों ने महामारी से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही देश में कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,15,714 हो गई है। 

विज्ञापन


कुल संक्रमितों की तुलना में सक्रिय केस 0.10 फीसदी हैं। वहीं, राष्ट्रीय रिकवरी दर और सुधरकर 98.70 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 2269 की कमी आई है। दैनिक सकारात्मकता दर 0.55 फीसदी तय की गई। देश में 4,24, 26,328 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। अभी कोरोना मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। कोरोना के खिलाफ जारी जंग के तहत अब तक 179.72 से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कोविड मरीजों की संख्या 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गई थी। इसके बाद यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गई। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को इसने एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। गत वर्ष 4 मई को इसने दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के भयावह स्तर को पार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed