फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Relief for Rahul Gandhi from Supreme Court Know All Leaders Reactions

Rahul Gandhi: 'लोकतंत्र की हुई जीत', खरगे बोले, राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा की साजिश पूरी तरह उजागर हो गई

Fri, 04 Aug 2023 02:41 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 04 Aug 2023 02:41 PM IST
सार

Relief to Rahul Gandhi From Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 'यह खुशी का दिन है...

विज्ञापन
Relief for Rahul Gandhi from Supreme Court Know All Leaders Reactions
कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी। - फोटो : Agency

विस्तार

मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कांग्रेस ने सच्चाई की मजबूत पुष्टि बताया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से निचले सदन में उनकी सदस्यता बहाल करने का आग्रह किया। विपक्षी दल ने कहा, संविधान को बरकरार रखा गया है और भाजपा की गांधी के खिलाफ साजिशपूर्ण उत्पीड़न पूरी तरह से उजागर हो गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सराहना करते हुए कहा, सच्चाई की ही जीत होती है। हम राहुल गांधी को राहत देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा-तीन चीजें लंबे समय तक छिपी नहीं रह सकतीं- सूर्य, चंद्रमा और सत्य। उन्होंने फैसले के लिए शीर्ष अदालत को धन्यवाद दिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, फैसला सत्य और न्याय की मजबूत पुष्टि है।
विज्ञापन


लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 'यह खुशी का दिन है... 'मैं आज ही लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखूंगा और बात करूंगा।" कांग्रेस नेता ने कहा, "संसद परिसर में हर जगह आपको 'सत्यमेव जयते' दिखेगा। राहुल गांधी के खिलाफ साजिश आज नाकाम हो गई है। राहुल गांधी की जीत मोदी जी पर भारी पड़ेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता और राहुल गांधी की छोटी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा, "सत्यमेव जयते"।

वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने लिखा, "सत्यमेव जयते माननीय सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी जी की सजा पर रोक का फैसला करके लोकतंत्र की आवाज़ को मजबूत किया है। INDIA की आवाज़ अब फिर संसद में गूंजेगी...जनता के अधिकारों की आवाज़ को मजबूत करने के लिए माननीय न्यायालय का आभार।" दूसरी ओर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फौरी राहत मिलने पर कहा कि यह सच्चाई और न्याय की जीत है। गहलोत ने ट्वीट किया, "राहुल गांधी पर मानहानि के मुकदमे में सजा पर रोक का सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य है। यह सच्चाई एवं न्याय की जीत है।"


विपक्ष के गठबंधन को मिली मजबूती : ममता
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले और उनकी संसद सदस्यता बहाल होने का रास्ता साफ होने से खुश हूं। यह विपक्षी गठबंधन के मातृभूमि के लिए एकजुट होकर लड़ने और जीतने के संकल्पों को मजबूती देगा।

जम्म-कश्मीर के नेताओं ने भी किया स्वागत
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, लोकसभा में अपना प्रतिनिधित्व बहाल होने पर वायनाड के लोगों को बधाई। पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष, महबूबा मुफ्ती ने कहा, खुशी है कि राहुल ‘इंडिया के विचार’ के लिए लड़ते हुए संसद में वापस आएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में ट्रायल कोर्ट के आदेश पर की ये टिप्पणी
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत देते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेश के प्रभाव व्यापक हैं। इससे न केवल राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ, बल्कि उन्हें चुनने वाले मतदाताओं का अधिकार भी प्रभावित हुआ। मोदी' उपनाम टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि निचली अदालत के न्यायाधीश द्वारा अधिकतम सजा देने का कोई कारण नहीं बताया गया है, अंतिम फैसला आने तक दोषसिद्धि के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत है।

मोदी समुदाय के 13 करोड़ सदस्यों में मुट्ठी भर ने लगाया मानहानि का आरोप
राहुल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, शिकायतकर्ता भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी मोध वनिका समाज से हैं, जिसमें अन्य समुदाय भी शामिल हैं। मोदी उपनाम कई अन्य जातियों में भी आता है। मोदी समुदाय के 13 करोड़ सदस्यों में से सिर्फ मुट्ठी भर भाजपा सदस्यों ने आपराधिक मानहानि का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। सिंघवी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि अदालत की ओर से आपराधिक मानहानि के लिए अधिकतम दो साल की सजा देना अत्यंत दुर्लभ है। राहुल के बयान का वीडियो उपलब्ध, कोर्ट में वे बोले उन्हें याद नहीं...शिकायतकर्ता के वकील महेश जेठमलानी ने कहा, राहुल गांधी के बयान का वीडियो उपलब्ध है।

राहुल की सदस्यता तत्काल बहाल करने के लिए स्पीकर से मिले अधीर
मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली सजा पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद उनकी संसद की सदस्यता बहाली को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है। कांग्रेस की रणनीति राहुल की सदस्यता तत्काल बहाल कर उनसे ही अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू कराने की है। इसी रणनीति के मद्देनजर लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सदस्यता बहाल करने के मामले में तत्काल फैसला लेने का आग्रह किया है। स्पीकर कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि बिरला ने अधीर को इस मामले में नियमानुसार फैसला लेने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed