फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reliance jio postpaid users can get two months of data free

अब जियो ग्राहकों को 2 महीने का डाटा मिलेगा बिल्कुल मुफ्त, बस करना होगा ये काम

Tue, 21 Aug 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Reliance jio postpaid users can get two months of data free

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो ने इसी साल मई में अपनी पोस्टपेड सेवाएं पेश की थी। अब कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को कैशबैक देने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी कर ली है। 

विज्ञापन


इस ऑफर का लाभ वे उठा सकते हैं, जो रिलायंस जियो के पोस्टपेड उपयोगकर्ता हैं और जिनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। ग्राहक अपने पोस्टपेड बिल के वार्षिक भुगतान पर 2 महीने के लिए कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन


रिलायंस जियो के पोस्टपेड उपयोगकर्ताओं को बिल भुगतान के छह महीने के बाद पहली कैशबैक मिलेगी और उसके बाद छह महीने बाद कैशबैक की अन्य किश्त उपयोगकर्ता के खाते में जमा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस जियो के ग्राहकों को छह महीने के बिल का भुगतान करना होगा और फिर उसके बाद बैंक सातवें महीने में उतनी ही राशि की छूट देगा। इसका मतलब है कि उपयोगकर्ताओं को सातवें महीने के बिल का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा, 12वें महीने के बाद कंपनी उपयोगकर्ता के आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड में भी उतनी ही राशि भेज देगी।

कैसे उठाएं ऑफर का लाभ 

इस कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए रिलायंस जियो उपयोगकर्ताओं को अपने आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके 'ऑटो पे' विकल्प पर साइन अप करना होगा। इसके बाद ग्राहक के क्रेडिट कार्ड से हर महीने अपने आप पैसे कटने लगेंगे। ऐसा करने के लिए उपयोगकर्ताओं को MyJio ऐप पर जाना होगा और फिर 'JioPay' विकल्प का चयन करना होगा। ये विकल्प ग्राहकों को स्क्रीन के बाईं ओर मेनू स्लाइड पर मिल जाएगा। 

'JioPay' विकल्प पर टैप करने के बाद उपयोगकर्ताओं से भुगतान विवरण के बारे में पूछा जाएगा। जिसके बाद ग्राहकों को पहला विकल्प ‘JioAutoPay’ का चयन करना होगा। जब यह हो जाए तो ग्राहक को भुगतान विकल्प के रूप में 'क्रेडिट कार्ड' का चयन करना होगा और फिर दूसरे चरण में ऑटो पेमेंट विकल्प सक्रिय करना होगा। 


जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाए तो ऐप आपको कंफर्मेशन दिखाएगा कि आपने ऑटो पे ऑप्शन के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत कर लिया है। रिलायंस जियो के पोस्टपेड प्लान्स 199 रुपये प्रति माह से शुरू होते हैं जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 25 जीबी डाटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलता है। इस दौरान अगर उपयोगकर्ता डाटा लिमिट समाप्त कर देता है तो उनसे प्रति जीबी 20 रुपये का शुल्क वसूला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed