फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reliance in race to buy Walt Disney Indian business, deal sealed next month

Business News: वॉल्ट डिज्नी के भारतीय कारोबार को खरीदने की रेस में रिलायंस, सौदे पर अगले महीने लग सकती है मुहर

Tue, 24 Oct 2023 07:27 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 07:27 AM IST
सार

डिज्नी के मुताबिक, भारतीय कारोबार का मूल्यांकन 10 अरब डॉलर के करीब है। वहीं, रिलायंस के मुताबिक यह सात से आठ अरब डॉलर है। डील के तहत रिलायंस की कुछ मीडिया यूनिट्स का डिज्नी स्टार में विलय किया जा सकता है।

विज्ञापन
Reliance in race to buy Walt Disney Indian business, deal sealed next month
Reliance - फोटो : Reuters

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में वॉल्ट डिज्नी का कारोबार खरीदने के करीब पहुंच गई हैं। अगले महीने इस डील की घोषणा की जा सकती है। अगर सौदा होता है तो नियंत्रण रिलायंस के पास आ जाएगा, क्योंकि वह बहुतायत हिस्सा खरीद रही है।

विज्ञापन


डिज्नी के मुताबिक, भारतीय कारोबार का मूल्यांकन 10 अरब डॉलर के करीब है। वहीं, रिलायंस के मुताबिक यह सात से आठ अरब डॉलर है। डील के तहत रिलायंस की कुछ मीडिया यूनिट्स का डिज्नी स्टार में विलय किया जा सकता है। हाल में डिज्नी स्टार के ग्राहकों की संख्या में गिरावट आई है। इसके बावजूद वह भारतीय बाजार में लगातार अपना निवेश बढ़ा रही है। 
विज्ञापन


आइकिया ने बैग का लिया 20 रुपये 3,000 का जुर्माना
आइकिया को कैरी बैग के एवज में 20 रुपये चार्ज लेना महंगा पड़ गया है। कंपनी को अब ग्राहक को 3,000 रुपये मुआवजा देना होगा। बंगलूरू की महिला ने आइकिया स्टोर में पिछले साल 6 अक्तूबर को 2,428 रुपये का सामान खरीदा। उनसे इन सामानों के बैग पर 20 रुपये लिया गया। महिला मामले को उपभोक्ता अदालत में ले गईं। अदालत ने आइकिया को 20 रुपये लौटाने के साथ 3,000 रुपये मुआवजे और कार्यवाही में खर्च का भुगतान करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब के साथ साझेदारी मजबूत करेगा भारत 
सऊदी अरब के साथ भारत साझेदारी मजबूत करने के लिए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार और बुधवार को सऊदी अरब के रियाद में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव के 7वें संस्करण में भाग लेंगे। वह ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान अल-सऊद सहित सऊदी अरब के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। 

फ्लिपकार्ट को 4,890 करोड़ रुपये का घाटा
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को वित्त वर्ष 2022-23 में 4,890 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। यह उसके पहले के वर्ष में 3,371 करोड़ की तुलना में 44% अधिक है। कुल आय 9.4% बढ़कर 56,012 करोड़ रुपये रही है। 

ओएनजीसी ने 925 करोड़ में खरीदी विंड पावर
ओएनजीसी ने पीटीसी के विंड पावर यूनिट को खरीदने के लिए 925 करोड़ रुपये की लगाई गई बोली जीत ली है। कंपनी पिछले कुछ वर्षों में हाइड्रोकार्बन खोजने के मुख्य व्यवसाय को बढ़ाने के अलावा पेट्रोकेमिकल और बिजली में भी विविधता लाई है। 


पीएनबी हाउसिंग को 383 करोड़ मुनाफा
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस को सितंबर तिमाही में 383 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले समान तिमाही के 262 करोड़ की तुलना में यह 45.9% अधिक है। कुल आय 1,779 करोड़ रही जबकि ब्याज आय 1,702 करोड़ रुपये रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed