फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reliance generosity: free supply of 700 tons of oxygen daily, 70 thousand serious patients will be saved every day

रिलायंस की दरियादिली: रोज 700 टन ऑक्सीजन की मुफ्त आपूर्ति, प्रतिदिन 70 हजार गंभीर मरीजों की बच रही जान 

Tue, 20 Apr 2021 08:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 20 Apr 2021 08:01 PM IST
सार

  • जामनगर रिफाइनरी में हो रहा मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन उत्पादन
  • माइनस 183 डिग्री तापमान वाले खास टैंकरों से हो रही आपूर्ति

विज्ञापन
Reliance generosity: free supply of 700 tons of oxygen daily, 70 thousand serious patients will be saved every day
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड - फोटो : फाइल

विस्तार

महामारी काल में देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड देशवासियों की मदद के लिए आगे आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी जामनगर रिफाइनरी से रोज 700 टन से अधिक मेडिकल-ग्रेड ऑक्सीजन की कोरोना प्रभावित राज्यों में आपूर्ति कर रही है। इससे रोजाना 70 हजार गंभीर मरीजों की जान बचेगी। यह ऑक्सीजन कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित तीन राज्यों व केंद्र शासित दमन दीव को मुफ्त में दी जा रही है। 

विज्ञापन


इन तीन राज्यों को निशुल्क सप्लाई
मुंबई में आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यह ऑक्सीजन तीन राज्यों-गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश तथा केंद्र शासित दमन-दीव और दादरा नगर हवेली को की जा रही है। इसे कंपनी के खास टैंकरों में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे इन राज्यों के 70 हजार गंभीर कोरोना मरीजों को राहत मिल सकती है। ऑक्सीजन की सप्लाई के साथ उसका परिवहन भी कंपनी के खास टैंकरों, जिनमें 183 डिग्री सेल्सियस तापमान पर ढुलाई की सुविधा है, से मुफ्त किया जा रहा है। आरआईएल यह कार्य अपने सीएसआईआर दायित्वों के तहत कर रही है। 
विज्ञापन


ऑक्सीजन उत्पादन का तरीका भी बदला
देश में महामारी संकट को देखते हुए रिलायंस ने ऑक्सीजन उत्पादन के अपने तरीकों में भी बदलाव किया। कंपनी की गुजरात की जामनगर रिफाइनरी ने शुरुआत में 100 टन मेडिकल-ग्रेड ऑक्सीजन का उत्पादन किया था, जिसे जल्दी से 700 टन कर दिया गया।जल्द ही कंपनी मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 1,000 टन करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देश के पहले कोविड अस्पताल समेत ये काम भी किए

कोरोना महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे देशव्यापी उपायों में रिलायंस की मदद की सूची लंबी है। रिलायंस फाउंडेशन ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के सहयोग से मुंबई में देश का पहला कोविड अस्पताल स्थापित किया था। 100 बिस्तरों वाला अस्पताल सिर्फ दो सप्ताह में स्थापित किया गया था, जिसे जल्द ही 250 बिस्तरों तक बढ़ाया गया। रिलायंस ने लोधीवली, महाराष्ट्र में पूरी तरह से सुसज्जित एक आइसोलेशन सुविधा का निर्माण किया और इसे जिला अधिकारियों को सौंप दिया।


 

रोज एक लाख पीपीई किट व मास्क उत्पादन

रिलायंस भारत के स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन श्रमिकों के लिए प्रति दिन 1,00,000 पीपीई और फेस मास्क का उत्पादन करता है। पिछले साल देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध रूप से चालू रखने के लिए, रिलायंस ने 18 राज्यों में 249 जिलों में 14,000 से अधिक एम्बुलेंस में 5.5 लाख लीटर मुफ्त ईंधन प्रदान किया था।

 

मिशन अन्न सेवा में 5.5 करोड़ को भोजन मुहैया कराया

लॉकडाउन के दौरान रिलायंस फाउंडेशन ने मिशन अन्न सेवा शुरू की, जो दुनिया में कहीं भी एक कॉर्पोरेट द्वारा शुरू किया गया सबसे बड़ा भोजन वितरण कार्यक्रम था। मिशन अन्न सेवा में 18 राज्यों के 80 जिलों में 5.5 करोड़ से अधिक भोजन उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed