फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reliance Foundation initiative for Corona patients, will operate 875 beds for free of cost

कोरोना मरीजों के लिए रिलायंस फाउंडेशन की पहल, 875 बेड्स का निशुल्क करेगा संचालन

Tue, 27 Apr 2021 12:46 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 27 Apr 2021 12:46 PM IST
सार

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी का कहना है कि सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मुंबई शहर में कोविड मरीजों के लिए कुल 875 बिस्तरों का प्रबंधन करेगा...

विज्ञापन
Reliance Foundation initiative for Corona patients, will operate 875 beds for free of cost
रिलायंस फाउंडेशन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए रिलायंस फ़ाउंडेशन ने मरीजो को बेहतर इलाज देने की अपनी मुहिम तेज कर दी है। फाउंडेशन मुंबई में 875 कोविड बेड्स का संचालन अपने हाथों में ले लिया है।

विज्ञापन


मुंबई में वर्ली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इडिया में कोविड मरीजों के लिए बनाई गई 550 बिस्तरों वाली कोविड यूनिट को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल एक मई से संभाल लेगा। यहां 100 बिस्तरों वाला आईसीयू भी तैयार किया जा रहा है। 15 मई से यहां गंभीर मरीजों को दाखिला मिलने लगेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा बिना लक्षण वाले कोविड मरीजों के लिए 100 बेड, मुंबई के बीकेसी में, ट्रायडेंट होटल में तैयार किए जा रहे हैं। देश का पहला कोविड अस्पताल भी रिलायंस फाउंडेशन के डॉक्टर्स ने मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में तैयार किया था। यहां 100 मरीजों की देखरेख फाउंडेशन कर रहा था। इसकी क्षमता में भी इजाफा किया जा रहा है। 45 आईसीयू बेड समेत अब यहां कुल 125 मरीजों का इलाज रिलायंस फाउंडेशन के जिम्मे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया और सेवन हिल्स अस्पताल में कोरोना के सभी मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इडिया में मौजूद फैसिलिटी में इलाज में काम आने वाली सभी चीज़ों, जैसे कि आईसीयू बेड, मॉनिटर, वेंटिलेटर सहित अन्य चिकित्सा संबंधित मशीनों और 650 बेड का पूरा खर्च रिलायंस फाउंडेशन उठाएगी। डॉक्टरों और नर्सों सहित फ़्रंटलाइन स्टाफ के 500 से ज़्यादा सदस्य चौबीसों घंटे मरीज़ों की सहायता के लिए तैनात रहेंगे।

रिलायंस फाउंडेशन ने कोविड मरीज़ों के इलाज के लिए जो नए कदम उठाए हैं इनके बारे में संस्था की चेयरपर्सन नीता अंबानी का कहना है कि रिलायंस फाउंडेशन हमेशा देश की सेवा में सबसे आगे रहा है और यह हमारा कर्तव्य है कि महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में हम भारत का साथ दें। मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सेवा प्रदान करके, हमारे डॉक्टरों और फ़्रंटलाइन स्टाफ़ ने अपने अथक प्रयासों से अनेकों मरीज़ों की जान बचाने में मदद की है। सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मुंबई शहर में कोविड मरीजों के लिए कुल 875 बिस्तरों का प्रबंधन करेगा।


उन्होंने आगे कहा, हम गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दमन, दीव और नगर हवेली को 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन रोज मुफ्त में उपलब्ध करा रहे हैं। ऑक्सीजन का उत्पादन और भी बढ़ाने की कोशिशें की जा रही हैं। इस खराब दौर में भारत और मुंबई की मदद के लिए हम प्रतिबद्ध हैं, एक भारतीय के रूप में हमसे जो भी कुछ भी बन पड़ेगा हम करेंगे। कोरोना हारेगा इंडिया जीतेगा। रिलायंस फाउंडेशन ने पिछले साल अन्न सेवा के तहत 5.5 करोड़ लोगों को भोजन कराया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed