फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Relaxation in visas and travel restrictions for certain categories of foreign nationals coming to India

भारत आने वाले कुछ विशेष श्रेणियों के विदेशी नागरिकों के लिए वीजा और यात्रा प्रतिबंधों में दी गई छूट

Wed, 03 Jun 2020 06:11 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 03 Jun 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Relaxation in visas and travel restrictions for certain categories of foreign nationals coming to India
indian passport

केंद्र सरकार ने बुधवार को विदेशी नागरिकों के संबंध में अहम फैसला लिया है। कोरोना की वजह से बदले हालात के तहत देश में आने वाले कुछ खास श्रेणी के विदेशी नागरिकों को वीजा नियमों और यात्रा प्रतिबंध मामले में रियायत देने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन

 

इन श्रेणियों में बिजनेस, स्वास्थ्य, तकनीकी सेवाओं से जुड़े लोगों को राहत देने की कोशिश की गई है। फैसले के मुताबिक नॉन शेडयूल्ड कमर्शियल/चार्टर्ड फ्लाइट्स से बिजनेस वीजा (खेलों के लिए बी-3 वीजा को छोड़कर) पर भारत आने वाले विदेशी व्यवसायी छूट के पात्र होंगे। इनके अलावा विदेशी हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स, हेल्थ रिसर्चर्स, इंजीनियर और भारतीय हेल्थ केयर सेक्टर (इसमें लैब और फैक्टरी शामिल हैं) में तकनीकी सेवाएं देने वाले विदेशी भी यह रियायत पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओसीआई कार्डधारकों को भी आने की इजाजत

सरकार ने ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्डधारकों को भी आने की इजाजत दे दी है। यह इजाजत उन लोगों को दी गई है, जो यहां मौजूद अपने परिवार में किसी आपात स्थिति के कारण भारत आना चाहते हैं। सरकार ने 25 मार्च को देश में पहली बार लॉकडाउन घोषित किया था। इसके बाद से यहां विदेश जाने वाली सभी फ्लाइट का संचालन रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed