फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Relations between RBI, Centre strained over note ban

RBI और सरकार के बीच तालमेल की कमी से 'बिगड़ा' खेल?

Thu, 22 Dec 2016 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
Relations between RBI, Centre strained over note ban
RBI
नोटबंदी को लेकर आए दिन नए नियम बनाए जाने के पीछे बड़ी वजह देश के केंद्रीय बैंक और सरकार के बीच समन्वय की कमी तो नहीं है? अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक, नोटबंदी के फैसले को लागू करने के दबाव में भारतीय रिजर्व बैंक और भारत सरकार के बीच संचार के कमी खुलकर सामने आई।  सूत्रों का कहना है कि नोटबंदी के बेहतर क्रियान्वयन में सरकार और आरबीआई के बीच तालमेल की कमी खूब खली है।
विज्ञापन


ताजा मामला तब खुलकर सामने आया जब 5,000 से ऊपर के पुराने नोटों को जमा कराने को लेकर नई शर्त रखी गई थी। सरकार से संबंधित सूत्रों का कहना है कि आरबीआई की इससे संबंधित बेहद 'खराब ढंग से ड्राफ्ट' की गई थी, खासकर उस सेक्शन को जिसमें पुराने नोटों को जमा करने में हुई देरी के कारण पूछे गए थे। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, आरबीआई से संबंधित सूत्रों का कहना है कि सर्कुलर में बार-बार हो रहे संशोधनों से आरबीआई की छवि खराब हुई है, जो बदलाव अधिकांशतः केंद्र सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है। वहीं सरकार में कुछ लोगों का मानना है कि आरबीआई किसी भी तरह के निर्देश पर बहुत धीरे प्रतिक्रिया दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed