फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rekha Gupta's friendly behavior became her enemy; BJP suspected political conspiracy

Rekha Gupta: रेखा गुप्ता का मिलनसार व्यवहार बना उनका दुश्मन, हुआ हमला; भाजपा ने राजनीतिक साजिश की आशंका जताई

Wed, 20 Aug 2025 11:26 AM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 20 Aug 2025 11:26 AM IST
सार

भाजपा ने जब दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीता था, तब रेखा गुप्ता को सरकार बनाने का अवसर मिला था। इसके पहले एक सामान्य पार्षद रहीं रेखा गुप्ता हमेशा से अपने मृदु व्यवहार के कारण अपने क्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रिय रही थीं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनका यह स्वभाव नहीं बदला है। वे बहुत सामान्य तरीके से लोगों से मेल-मुलाकात करती हैं।

विज्ञापन
Rekha Gupta's friendly behavior became her enemy; BJP suspected political conspiracy
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : x/@gupta_rekha

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का शालीन और मिलनसार व्यवहार उनका दुश्मन बन गया। मुख्यमंत्री के इसी स्वभाव का अनुचित  लाभ उठाते हुए गुजरात के राजेश भाई नाम के एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह उन पर हमला कर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री जनसुनवाई के दौरान लोगों से मुलाकात कर रही थीं और उनकी परेशानियों का समाधान कर रही थीं। इस हमले के बाद से ही मुख्यमंत्री के व्यवहार को लेकर पूरी दिल्ली में चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री इस हमले के बाद पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं।       

विज्ञापन


भाजपा ने जब दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीता था, तब रेखा गुप्ता को सरकार बनाने का अवसर मिला था। इसके पहले एक सामान्य पार्षद रहीं रेखा गुप्ता हमेशा से अपने मृदु व्यवहार के कारण अपने क्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रिय रही थीं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनका यह स्वभाव नहीं बदला है। वे बहुत सामान्य तरीके से लोगों से मेल-मुलाकात करती हैं। उनसे मिलने के लिए दिल्ली के किसी भी व्यक्ति को किसी औपचारिकता का पालन नहीं करना पड़ता है। कोई भी उनके आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात कर सकता है। सीएम के इसी मिलनसार व्यवहार का गलत लाभ उठाते हुए राजकोट के व्यक्ति राजेश भाई ने उन पर हमला कर दिया।  
विज्ञापन


इसके पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल पर भी कई बार हमले की कोशिशें हुई थीं। इन हमलों को भी आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक विद्वेष के कारण कराया गया हमला करार दिया था। आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमलों के बाद भाजपा ने भी राजनीतिक साजिश की आशंका जताई है। हालांकि, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना और दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है। दिल्ली पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है, जब तक दिल्ली पुलिस का इस पर आधिकारिक बयान नहीं आ जाता है, इस पर कुछ भी कहना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed