फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rehana Fatima surrenders before police in controversial video case, court reprimands

विवादास्पद वीडियो मामले में रेहाना फातिमा ने पुलिस के सामने समर्पण किया, न्यायालय ने लगाई थी फटकार

Sat, 08 Aug 2020 09:47 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 08 Aug 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Rehana Fatima surrenders before police in controversial video case, court reprimands
रेहाना फातिमा - फोटो : Social Media

अक्सर विवादों में रहने वाली विवादास्पद कार्यकर्ता रेहाना फातिमा ने शनिवार को पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। उच्चतम न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत याचिका अस्वीकार किए जाने के एक दिन बाद ही रेहाना ने थाने में समर्पण किया।

विज्ञापन


फातिमा पर एक वीडियो के संबंध में मामले दर्ज हैं, जिसमें वह कथित तौर पर अर्ध-नग्न अवस्था में हैं और अपने नाबालिग बच्चों से शरीर पर पेंट करवा रही हैं। पुलिस ने बताया कि फातिमा ने आज दोपहर कोच्चि आयुक्तालय के अंतर्गत दक्षिण थाने में समर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कार्यकर्ता को यहां मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


फातिमा पर आरोप है कि उन्होंने अपने 14 वर्षीय बेटे और आठ वर्षीय बेटी से अपने अर्ध नग्न शरीर पर पेंट करवाया। इसके बाद उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। कोच्चि पुलिस के साइबर डोम ने वीडियो देखने के बाद फातिमा पर जून में मामला दर्ज किया था। आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा था कि ऐसे मामले को देखकर अदालत स्तब्ध है। न्यायालय ने इस पर भी चिंता जताई थी कि ऐसे वीडियो देखकर देश के बच्चों की मनोदशा पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फातिमा इससे पहले भी सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर कई बार विवादों में रह चुकी हैं। उन्होंने 2018 में सबरीमला में भगवान अयप्पा के मंदिर में भी घुसने का प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed