फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rehabilitation work of Bru refugees will be completed by March in Tripura

त्रिपुरा: ब्रू शरणार्थियों के पुनर्वास का कार्य मार्च तक हो जाएगा पूरा

Mon, 07 Feb 2022 04:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, अगरतला।
एजेंसी, अगरतला। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Feb 2022 04:08 AM IST
सार

मंत्री भौमिक ने कहा, हम ब्रू जनजातियों के पुनर्वास के मुद्दे पर हर महीने समीक्षा बैठक करते हैं। 

विज्ञापन
Rehabilitation work of Bru refugees will be completed by March in Tripura
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा कि त्रिपुरा में राहत शिविरों में रह रहे विस्थापित ब्रू शरणार्थियों के पुनर्वास का काम 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मूल रूप से मिजोरम की इस जनजाति का राज्य में पुनर्वास का कार्य पिछले साल अप्रैल में शुरू किया गया था। 

विज्ञापन


अब तक कुल 6,950 शरणार्थियों में से 43 फीसदी परिवारों के पुनर्वास का काम पूरा कर लिया गया है। ये सभी उत्तर त्रिपुरा में स्थित छह राहत शिविरों में रह रहे थे।  केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि उनकी समस्याओं का समाधान निकाल पाना असंभव है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में इसका हल निकाला जाएगा। मंत्री भौमिक ने कहा, हम ब्रू जनजातियों के पुनर्वास के मुद्दे पर हर महीने समीक्षा बैठक करते हैं। 
विज्ञापन


हजारों की संख्या में ब्रू जनजाति कंचनपुर और पानीसागर के राहत शिविरों में 1997 से रह रहे हैं। वे पड़ोसी राज्य मिजोरम में जातीय संघर्ष के बाद वहां से भागकर त्रिपुरा आ गए थे। उनकी संख्या अब बढ़कर 30,000 हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक 3000 शरणार्थियों का पुनर्वास किया जा चुका है और अब 3,959 लोग अब भी राहत शिविरों में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed