फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   regular changes shows modi government did not complete homwork properly for noteban

अमर उजाला पोल: नोटबंदी के बाद नियमों में बार-बार बदलाव सरकार के होमवर्क में कमी

Thu, 22 Dec 2016 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
regular changes shows modi government did not complete homwork properly for noteban

नोटबंदी के लागू होने के बाद नियमों लगातार कोई न कोई बदलाव देखने को मिल रहा है। सरकार की ओर से नोट जमा करने और निकालने में अब तक कई बदलाव हो चुके हैं। अब आरबीआई ने पांच हजार से ज्यादा के पुराने नोट जमा कराने के सर्कुलर को वापस ले लिया। इस नए निर्देश के मुताबिक अब लोग पांच हजार से ज्यादा के पुराने नोट कई बार जमा करा सकते हैं।

विज्ञापन


साथ ही इसके लिए कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। सरकार ने बार-बार बदलावों से सवाल उठ रहा है कि मोदी सरकार ने ये फैसला जल्दबाजी में लिया और क्या इसके लिए ढंग से तैयारी नहीं की। इस पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल किया। पोल में सवाल पूछा, 'नोटबंदी: क्या सरकार का बार-बार नियम बदलना होमवर्क में कमी को दर्शाता है?'
विज्ञापन


पोल में कुल 7,016 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक  69.30 फीसदी यानि 4,862 पाठकों ने माना कि बार-बार नियम बदलना नोटबंदी को किए होमवर्क में कमी को दर्शाता है। 28.62 फीसदी यानि 2,008  पाठकों ने माना कि नियम में बदलाव हालात को देखकर ही किए जा रहे हैं। वहीं 2.08 फीसदी यानि 146 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed