{"_id":"585bb8284f1c1b2e4ee39f7c","slug":"regular-changes-shows-modi-government-did-not-complete-homwork-properly-for-noteban","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: नोटबंदी के बाद नियमों में बार-बार बदलाव सरकार के होमवर्क में कमी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: नोटबंदी के बाद नियमों में बार-बार बदलाव सरकार के होमवर्क में कमी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 22 Dec 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के लागू होने के बाद नियमों लगातार कोई न कोई बदलाव देखने को मिल रहा है। सरकार की ओर से नोट जमा करने और निकालने में अब तक कई बदलाव हो चुके हैं। अब आरबीआई ने पांच हजार से ज्यादा के पुराने नोट जमा कराने के सर्कुलर को वापस ले लिया। इस नए निर्देश के मुताबिक अब लोग पांच हजार से ज्यादा के पुराने नोट कई बार जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
साथ ही इसके लिए कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। सरकार ने बार-बार बदलावों से सवाल उठ रहा है कि मोदी सरकार ने ये फैसला जल्दबाजी में लिया और क्या इसके लिए ढंग से तैयारी नहीं की। इस पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल किया। पोल में सवाल पूछा, 'नोटबंदी: क्या सरकार का बार-बार नियम बदलना होमवर्क में कमी को दर्शाता है?'
विज्ञापन
पोल में कुल 7,016 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 69.30 फीसदी यानि 4,862 पाठकों ने माना कि बार-बार नियम बदलना नोटबंदी को किए होमवर्क में कमी को दर्शाता है। 28.62 फीसदी यानि 2,008 पाठकों ने माना कि नियम में बदलाव हालात को देखकर ही किए जा रहे हैं। वहीं 2.08 फीसदी यानि 146 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन