{"_id":"5c79895dbdec224bf1021091","slug":"reduction-in-funding-for-terrorist-activities-said-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने में आई कमी : राजनाथ सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने में आई कमी : राजनाथ सिंह
Sat, 02 Mar 2019 01:04 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कोशिशों की वजह से पहले के मुकाबले आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने और जाली भारतीय नोटों के प्रसार में कमी आई है। सरकार ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर शोध प्रकोष्ठ शुरू करने के एनआईए के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
गृह मंत्री ने शुक्रवार को कहा, ‘प्रभावी जांच और निगरानी के लिए 100 नए पद सृजित किए गए हैं। एनआईए की सक्रियता का नतीजा है कि पहले की तुलना में आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने में गिरावट आई है।’ राजनाथ ने गुवाहाटी और हैदराबाद में एनआईए के दो नए कार्यालय सह आवासीय परिसरों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
एनबीसीसी इंडिया ने दोनों कार्यालयों का निर्माण तकरीबन 77 करोड़ रुपये की लागत से किया है। हैदराबाद स्थित एनआईए परिसर 12,572 वर्ग फुट से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका निर्माण तकरीबन 37 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें प्रशासनिक और उसके कर्मचारियों के लिए आवासीय फ्लैट भी हैं। गुवाहाटी परियोजना की लागत तकरीबन 40 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण 9,830 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया गया है।
विज्ञापन