{"_id":"5a5e226b4f1c1b7b268b4b2e","slug":"red-carpet-welcome-awaits-israeli-prime-minister-benjamin-netanyahu-in-gujarat-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद में आज पीएम मोदी और नेतन्याहू की 'दोस्ती' का रोड शो, रोड किनारे बनाए गए 50 मंच ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद में आज पीएम मोदी और नेतन्याहू की 'दोस्ती' का रोड शो, रोड किनारे बनाए गए 50 मंच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
Updated Wed, 17 Jan 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
netanyahu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज गुजरात जाएंगे। जहां उनके शानदार स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान उनके साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहेंगे। इस दौरे पर दोनों नेता एक रोड शो भी करेंगे।
विज्ञापन
यह रोड शो शहर के हवाई अड्डे से शुरू होकर आठ किमी यात्रा के साथ साबरमती आश्रम पर खत्म होगा। इस दौरान रोड के किनारे लगभग 50 मंच तैयार किए जाएंगे और देश के विभिन्न राज्यों से आए लोग नेतन्याहू का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
दोनों नेता दो उत्कृष्टता केंद्र भी जाएंगे और ऐसे ही एक अन्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे लंबे समय तक महात्मा गांधी का निवास स्थान रहे साबरमती आश्रम भी जाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। भारतीय यहूदी नागरिक भी दोनों नेताओं का स्वागत करेंगे। वे साबरमती रिवरफ्रंट पर भी कुछ समय बिताएंगे जिसे कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात में अपने शासन के दौरान बनवाया था। इससे पहले 2014 में भारत की यात्रा पर आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी को भी मोदी यहां ले गए।
ये रहा पूरा कार्यक्रम
-10: 20 बजे इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का रिसेप्शन
-11 बजे साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे।
-दोपहर 12 बजे आई क्रिऐट का भ्रमण करेंगे।
- 3:25 बजे सेंटर ऑफ ऐक्सीलेंस जाएंगे।