फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Red alert in three districts of Kerala on Sunday, CM called emergency meeting

केरल के तीन जिलों में चक्रवातीय तूफान का रेड अलर्ट

Thu, 04 Oct 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Thu, 04 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Red alert in three districts of Kerala on Sunday, CM called emergency meeting

केरल सरकार ने भारी बारिश और चक्रवातीय तूफान की संभावना के चलते तीन जिलों में रविववार यानी 7 अक्टूबर को रेड अलर्ट घोषित किया है। भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और लक्षद्वीप के आसपास चक्रवातीय तूफान आने की चेतावनी जारी की थी। इस चेतावनी के बाद केरल सरकार ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर तक केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। वहीं, सात अक्टूबर को इदुक्की, पलक्कड़ और थ्रिसुर जिलों में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। केरल के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इन तीन जिलों में 7 अक्टूबर के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।  
विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री पिनाराइ विजयन ने आपातकाल बैठक बुलाकर मछुआरों और तट के आसपास रहने वाली आबादी को सावधान रहने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कम दबाव और चक्रवात ने राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावनाएं बढ़ा दी हैं। 5 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इदुक्की, पलक्कड़ और थ्रिसुर जिलों में भारी बारिश के साथ चक्रवातीय तूफान की संभावना के चलते सात अक्टूबर को रेड अलर्ट रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

चार अक्टूबर के बाद समुद्र में न जाएं

मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई कि चार अक्टूबर के बाद कोई भी समुद्र में न जाए। लोगों को इस बारे में लाउड स्पीकर और अन्य माध्यमों से चेतावनी दी जाएगी। एक अन्य ट्वीट में कहा कि कम दबाव के चलते समुद्र में तेज और खतरनाक हवाएं चलेंगी इसलिए समुद्र में गए मछुआरों को यह सलाह दे दी गई थी कि वह पांच अक्टूबर तक जरूर लौट आएं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed