फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Recruitment process of the Homeopathy doctors screwed

होम्योपैथी डाक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया में फंसा पेंच

Sun, 22 May 2016 03:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 22 May 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
Recruitment process of the Homeopathy doctors screwed
इलाहाबाद हाईकोर्ट

लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होम्योपैथी चिकित्सकों की नियुक्ति में पेच फंस गया है। आयोग ने साक्षात्कार के लिए एक पद के सापेक्ष तीन अभ्यर्थियों को बुलाया, जिसे लेकर मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। डॉ. शिवविनायक त्रिपाठी ने याचिका दाखिल कर नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती दी है। याचिका पर सुनवाई कर रही जस्टिस तरुण अग्रवाल और जस्टिस पीसी त्रिपाठी की पीठ ने लोक सेवा आयोग से नियुक्ति प्रक्रिया संबंधी दस्तावेज तलब किए हैं।

विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि होम्योपैथी चिकित्सकों के 177 पदों के लिए 5577 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। नियुक्ति साक्षात्कार के द्वारा की जानी थी मगर आयोग ने एक पद के लिए मात्र तीन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए जबकि बिना लिखित परीक्षा के भर्ती में एक पद के सापेक्ष आठ अभ्यर्थियों को बुलाया जाना चाहिए था। कोर्ट ने इस मामले में आयोग से जवाब मांगा था।
विज्ञापन


आयोग का कहना है कि साक्षात्कार से पूर्व स्क्रीनिंग के लिए एक प्रारंभिक परीक्षा ली गई थी। इसके बाद  एक पद पर आठ लोगों को उनके शैक्षणिक रिकार्ड के साथ बुलाया गया है। अंतिम साक्षात्कार के लिए एक पद के सापेक्ष तीन अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। कोर्ट ने आयोग को भर्ती के लिए अपनाई गई प्रक्रिया हलफनामे के माध्यम से कोर्ट के रिकार्ड पर लाने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 24 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed