फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Recording of islamic research foundation hearing

जाकिर नाईक की संस्था की सुनवाई की होगी रिकॉर्डिंग

Thu, 23 Feb 2017 08:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
 Recording of islamic research foundation hearing
zakir naik
इस्लामिक विद्वान जाकिर नाईक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर प्रतिबंध के मुद्दे की सुनवाई की रिकॉर्डिंग की जाएगी। आईआरएफ के खिलाफ लगे आरोपों तथा गोपनीय तथ्यों की एक न्यायाधिकरण द्वारा जांच को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायाधीश संगीता धींगरा सहगल ने वृहस्पतिवार को यह निर्णय लिया। वह अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रीवेंशन एक्ट (यूएपीए) के तहत गठित न्यायाधिकरण की अध्यक्षता कर रही हैं। न्यायाधिकरण ने यूएपीए, आईआरएफ पर युवाओं को भड़काने के आरोप तथा मामले की गोपनीयता के मद्देनजर रिकॉर्डिंग की केंद्र की अपील को स्वीकृत कर लिया। इस मामले में सबूतों की रिकॉर्डिंग के लिए आगे की सुनवाई 17 मार्च, 18 मार्च और 20 मार्च को होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



आईआरएफ ने केंद्री की अपील का विरोध किया था। आईआरएफ ने गृह मंत्रालय द्वारा पिछले साल 17 नवंबर को प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना के खिलाफ अपील की थी। हालांकि न्यायाधिकरण ने छह फरवरी से पहले इस पर सुनवाई से इंकार कर दिया था जिसके बाद आईआरएफ ने प्रतिबंध को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed