फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   record made by Gauravi of Udaipur by swimming up to 48 km in the ocean of Mumbai

मुंबई के समुंदर में 14 वर्षीय गौरवी ने 8 घंटे में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tue, 06 Feb 2018 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Updated Tue, 06 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
record made by Gauravi of Udaipur by swimming up to 48 km in the ocean of Mumbai
गौरवी
राजस्थान के उदयपुर की 14 वर्षीय गौरवी संघवी ने मंगलवार को मुंबई के समुंदर में 48 किमी तैर कर एक और अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। गौरवी ने सागर में उतरकर इतनी लंबी दूरी को करीब 8 घंटे में तय किया। इससे पहले गौरवी ने साल 2017 में मुंबई में ही वर्ली कोलीवाड़ा सी लिंक से गेट वे ऑफ इंडिया तक कुल 36 किमी पानी में तैरने का कीर्तिमान बनाया था।
विज्ञापन


मंगलवार को गौरवी संघवी ने मुंबई के खार दांडा जुहू किनारे से गेटवे ऑफ इंडिया तक समंदर में तैराकी की। दोनों जगहों के बीच की दूरी 48 किलोमीटर है। गौरवी ने इसके लिए पहले ही मन बना चुकी थीं और अपनी पूरी तैयारी के साथ इतनी कम उम्र में अरब सागर में तैरकर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। गौरवी ने तड़के तीन बजे जुहू समुद्र किनारे से तैरना शुरू किया और करीब 11 बजे वे गेटवे ऑफ इंडिया तक पहुंच गईं। इस बार गौरवी ने अपने ही रिकॉर्ड को चुनौती दी।
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि गौरवी ने पहली बार ये कारनामा किया है। इससे पहले गौरवी ने मुंबई में राजभवन से गेटवे ऑफ  इंडिया तक 16 किलोमीटर और बांद्रा-वर्ली सीलिंक से गेटवे ऑफ  इंडिया तक 36 किलोमीटर तैर कर पार किया था। इस बार भी गौरवी ने समंदर में उफनती लहरों के बीच इस चैलेंज को पूरा किया। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed