{"_id":"6133ba128ebc3e327e44b62f","slug":"recommendation-marli-wankung-may-be-the-first-high-court-judge-from-mizoram-included-in-the-68-names-approved-by-the-collegium","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिफारिश : मार्ली वानकुंग हो सकती हैं मिजोरम से पहली हाईकोर्ट जज, कॉलेजियम द्वारा मंजूर 68 नामों में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिफारिश : मार्ली वानकुंग हो सकती हैं मिजोरम से पहली हाईकोर्ट जज, कॉलेजियम द्वारा मंजूर 68 नामों में शामिल
Sat, 04 Sep 2021 11:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:55 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा देशभर की हाईकोर्ट के जजों के तौर पर की गई 68 नामों की सिफारिश में गुवाहाटी हाईकोर्ट के लिए मिजोरम की पहली महिला जज का नाम शामिल है।
विज्ञापन
supreme court, सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ani
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम द्वारा देशभर की हाईकोर्टों में जजों के रूप में नियुक्ति के लिए जिन 68 नामों की सिफारिश की गई है, उनमें मिजोरम की राजधानी आइजोल की जिजा जज मार्ली वानकुंग का नाम भी है। यदि सरकार ने मंजूरी दे दी तो वह गुवाहाटी हाईकोर्ट में मिजोरम की पहली महिला जज होंगी।
विज्ञापन
जिला न्यायाधीश मार्ली वानकुंग अनुसूचित जनजाति समुदाय की हैं। वे ब्रिगेडियर सी वानकुंगा की बेटी हैं। डीजे वानकुंग ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी और जेएनयू से एमफिल किया है। असम व मिजोरम की साझा हाईकोर्ट के रूप में गुवाहाटी कार्यरत है। वानकुंगा गुवाहाटी हाईकोर्ट में मिजोरम की पहली महिला न्यायाधीश होंगी।
विज्ञापन
बता दें, सीजेआई एनवी रमण की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने हाल ही में 68 नामों की सिफारिश की है। इन्हें देश के करीब 12 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश बनाया जाएगा। कॉलेजियम ने इलाहाबाद, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा, केरल, छत्तीसगढ़ और गुवाहाटी हाईकोर्ट में नियुक्तियों के लिए ये नाम सुझाए हैं।
विज्ञापन