{"_id":"610078f86e693f4f88496acf","slug":"recommendation-for-approval-of-phase-ii-trial-of-covovax-on-children-aged-two-to-17-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: दो से 17 साल तक के बच्चों पर कोवोवैक्स के दूसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी की सिफारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वैक्सीन: दो से 17 साल तक के बच्चों पर कोवोवैक्स के दूसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी की सिफारिश
Wed, 28 Jul 2021 02:52 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:52 AM IST
सार
इस ट्रायल में देश भर के दस जगहों पर 920 बच्चों का परीक्षण होगा। इसमें 2-11 व 12 से 17 की उम्र के एक-एक वर्ग में 460 बच्चे रहेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय औषधि प्राधिकरण के विशेषज्ञों ने मंगलवार को सीरम इंस्टीट्यूट में बने कोवोवैक्स टीके के दो से 17 साल तक की उम्र के बच्चों पर दूसरे चरण के ट्रायल को सशर्त मंजूरी देने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
दूसरे चरण के ट्रायल के सीरम ने संशोधित प्रोटोकाल पेश किए थे जिनमें बच्चाें को शामिल करने की पेशकश की थी। विशेषज्ञों की समिति ने इसे तरजीह देते हुए अब बच्चों पर ट्रायल की सिफारिश की है।
विज्ञापन
तीसरी चरण को बच्चों के लिए खतरनाक माना जा रहा है। इन आशंकाओं के बीच यह ट्रायल सफल हुआ तो बच्चों के टीकाकरण की राह खुलेगी।