{"_id":"5d2ca17b8ebc3e6cfb0872b3","slug":"rebel-mla-of-karnataka-can-remain-absent-during-trust-vote-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वास मत के दौरान अनुपस्थित रह सकते हैं कर्नाटक के बागी विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विश्वास मत के दौरान अनुपस्थित रह सकते हैं कर्नाटक के बागी विधायक
Mon, 15 Jul 2019 09:23 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
Karnataka political crisis
- फोटो : PTI
मुंबई के एक होटल में रुके हुए कर्नाटक के विधायक मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की ओर से लाए गए विश्वासमत के प्रस्ताव पर 18 जुलाई होने वाली चर्चा के दौरान अनुपस्थित रह सकते हैं।
विधायकों को यहां ठहराने के कामकाज से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मुंबई में डेरा डाले हुए कर्नाटक के बागी विधायकों के बृहस्पतिवार को बेंगलुरू रवाना होने की संभावना नहीं है। उसी दिन कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार को विश्वास मत हासिल करना है।
सूत्र ने बताया कि मुंबई के एक आलीशान होटल में ठहरे हुए विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। शक्ति परीक्षण के दौरान बागी विधायकों के उपस्थित होने का कोई कारण नजर नहीं आता है क्योंकि वे अपने इस्तीफे पर अडिग हैं।
विज्ञापन
सूत्र ने बताया कि कर्नाटक के तीन से चार विधायकों के भाजपा में जाने की संभावना है लेकिन वे मुंबई नहीं आएंगे।
इस बीच मुंबई के होटल में ठहरे कर्नाटक के बागी विधायकों ने नगर पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर कहा है कि वे मल्लिकार्जुन खड़गे या कांग्रेस के किसी भी अन्य नेता से मिलना नहीं चाहते हैं।