फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rebel Congress leader Ajit Jogi announces new party; invites suggestions for name

अजित जोगी ने की नई पार्टी की घोषणा, छत्तीसगढ़ को पहला टैक्स फ्री राज्य बनाने का वादा किया

Mon, 06 Jun 2016 08:59 PM IST
टीम डिजिल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
Rebel Congress leader Ajit Jogi announces new party; invites suggestions for name
- फोटो : getty
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोमवार को पार्टी का घोषणापत्र भी जारी कर दिया है। जोगी ने कहा कि पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर विचार चल रहा है। 
विज्ञापन


बिलासपुर के कोटमी में सोमवार को एक सभा में जोगी ने कांग्रेस और भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए नई पार्टी की जरूरत थी। उन्होंने कहा, 'अब मैं आजाद हो गया हूं। छत्तीसगढ़ के फैसले अब दिल्ली में नहीं लिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ को रमन सिंह से मुक्त कराया जाएगा।'
विज्ञापन


अजित जोगी ने जनता से वादा किया है कि जब उनकी पार्टी की सरकार बनेगी, तो वह छत्तीसगढ़ को देश का पहला टैक्स फ्री राज्य बना देंगे। 

अजित जोगी की पत्नी रेणु जोगी कोटा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं, जबकि उनके बेटे अमित जोगी मरवाही से विधायक हैं। सोमवार को जब जोगी ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया, तब उनकी पत्नी और बेटे के अलावा कांग्रेस के दो विधायक भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में 2014 में एक उपचुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार को मैदान छोड़ने के लिए कथित लेन-देन का टेप सार्वजनिक होने के मामले में कांग्रेस ने इसी साल जनवरी में अमित जोगी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed