फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   reason why nitish kumar changed his mind to seperate from mahagathbandhan in bihar

इसलिए लड़खड़ाया महागठबंधन- लालू के इशारों पर चलते थे नीतीश के मंत्री

Thu, 27 Jul 2017 09:37 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 27 Jul 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
reason why nitish kumar changed his mind to seperate from mahagathbandhan in bihar

देश में भाजपा की लगातार जीत और मोदी लहर रोकने के मकसद से वजूद में आया महागठबंधन लड़खड़ाया है। जेडी (यू) सुप्रीमो नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने और फिर से एनडीए के साथ जुड़ने से देश की राजनीति में तूफान सा आ गया है। नीतीश की ओर से इस बड़े कदम को उठाने के पीछे कई वजह बताई जा रही है, लेकिन अहम कारण कुछ और है।

विज्ञापन


जेडी (यू) सूत्रों के मुताबिक आरजेडी के कुछ मंत्री नीतीश सरकार के लिए तो काम कर रहे थे, लेकिन वो पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देशों पर ही चलते थे। ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश को ये तरीका रास नहीं आया और इन्हीं कारणों की वजह से जेडी (यू) और बीजेपी के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जेडी (यू) के सूत्रों का ये भी आरोप है कि लालू के कुछ लोगों ने नीतीश सरकार को गिराने के लिए दो केंद्रीय मंत्रियों से संपर्क भी साधा। साथ ही उन्होंने अपने पार्टी चीफ लालू कानूनी पचड़ों से बचाने के लिए हर कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, जुलाई के पहले हफ्ते में सीबीआई ने लालू उनकी पत्नी राबड़ी, छोटे बेटे और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित आठ लोगों व इकाइयों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया। जिसके बाद से ही महागठबंधन में दरार दिखने लगी थी। इस बीच नीतीश ही नहीं जेडी (यू) के कई बड़े मंत्रियों ने इशारे में तेजस्वी से भ्रष्टाचार पर अपनी सफाई पेश करने की कही, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

घोटालों के खुलासों के बाद रिश्तों में आई खटास

reason why nitish kumar changed his mind to seperate from mahagathbandhan in bihar

आरोप है कि रेल मंत्री रहते लालू ने एक कंपनी को नियमों का उल्लंघन कर फायदा पहुंचाया जिसके बदले में उन्हें कंपनी ने पटना में करोड़ों की जमीन दी। इसके बाद रिश्तों में खटास और बढ़ गई। नीतीश ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की घोषणा करते हुए तेजस्वी को इशारों में इस्तीफा देने का संकेत दिया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

इसके बाद दोनों ओर से राजनीतिक बयानबाजी होती रही। इसकी परिणति मुख्यमंत्री के इस्तीफे के रूप में हुई। जेडी (यू) के सूत्रों ने आरोप लगाया है कि लालू के दूत ने दो केंद्रीय मंत्रियों से संपर्क किया था, जिन्होंने नीतीश के पैर के नीचे से गले लगाने की पेशकश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed