फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   reason behind accident varanasi jai gurudev samagam

24 की मौत? प्रशासन ने बताया कि क्या थी इस घटना की मुख्य वजह

Sat, 15 Oct 2016 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 15 Oct 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
 reason behind accident varanasi jai gurudev samagam
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में हुए हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने इस घटना की वजह का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


वाराणसी और चंदौली के बीच यह घटना दरअसल राजघाट पुल पर हुई। सूत्रों के अनुसार राजघाट पुल पर लाखों की संख्या में बाबा गुरुदेव के समर्थक पैदल मार्च कर रहे थे। दोपहर के समय अचानक इसी पुल पर काफी भीड़ जमा हो गई। 

पुलिस प्रशासन के अनुसार इन घटना के घटने की मुख्य वजह अनावश्यक रुप से भीड़ का बढ़ जाना रहा है। डीएम वाराणसी विजय किरणानंद ने कह कि इस कार्यक्रम में आने की अनुमति सिर्फ तीन हजार लोगों की थी। 
विज्ञापन


लेकिन बिना प्रशासन को बताए यहां पर तीन लाख से ऊपर लोग जमा हो गए। अचानक से भीड़ का बढ़ जाना ही घटना की मुख्य वजह बनी। 

मौके पर मौजूद सूत्रों का कहना है कि हालात बहुत भयावह है और मरने वालों की संख्या कहीं ज्यादा है। 

जय गुरुदेव की गद्दी पर फिलहाल बाबा पंकज दास बैठते हैं। पंकज का रविवार को डुमरिया में दो दिवसीय शाकाहारी जागरूक सत्संग समागम होना है, जिसके चलते लाखों की संख्या में अनुयायी कई शहरों से वाराणसी पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर अपना दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने लिखा है, 'अधिकारियों से बात की है और घायलों को सभी तरह की मदद करने का निर्देश दिया है।'


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस घटना पर अफसोस जताया है। उधर यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने मरने वाले के परिवार को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed