फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Ready to pay personal price'; PM speaks on farmers' interests amid tension with US

PM Modi Speech: 'व्यक्तिगत कीमत चुकाने को भी तैयार'; US से तनाव के बीच किसानों के हितों पर बोले पीएम

Thu, 07 Aug 2025 10:21 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 07 Aug 2025 10:21 AM IST
सार

India-US Tension: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने भारतीय कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क 50% तक बढ़ा दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ गया है। पीएम के बयान से ये स्पष्ट है कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद, सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

विज्ञापन
'Ready to pay personal price'; PM speaks on farmers' interests amid tension with US
अमेरिका से तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इन हितों की रक्षा के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोई कीमत चुकानी पड़ी, तो वे इसके लिए तैयार हैं। पीएम मोदी ने ये बात मशहूर कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी पर आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी बोले- किसानों का हित भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता, हितों से कभी समझौता नहीं करेगा
विज्ञापन


हमारे लिए किसानों का हित सर्वोपरि- पीएम 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशु पालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा। मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं। मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशु पालकों के लिए आज भारत तैयार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ का एलान: क्यों बिगड़ी बनी बात, ट्रंप को क्या बुरा लगा; दोनों देशों में कैसा माहौल?

अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया
अमेरिका से बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच पीएम मोदी का ये बयान यह दर्शाता है कि भारत अपने और अपने नागरिकों की हित की रक्षा के लिए कड़े फैसले उठा सकता है। बता दें कि अमेरिका की तरफ से भारी टैरिफ (7 अगस्त से 25 फीसदी लागू हो गया है, अतिरिक्त 25 फीसदी 27 अगस्त से लागू होगा) लगाए जाने को भारत ने अनुचित बताया है और कहा है कि इससे भारतीय किसानों को नुकसान पहुंचेगा। ऐसे माहौल में पीएम मोदी का यह बयान किसानों के हितों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed