{"_id":"57ae7e3e4f1c1bee07ee5ffa","slug":"read-five-big-news-in-five-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मिनट में पढ़िए आज की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पांच मिनट में पढ़िए आज की पांच बड़ी खबरें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 13 Aug 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#एक आजादी की लड़ाई अभी बाकी, PoK के भाइयों को आजाद कराना हैः जितेंद्र सिंह
विज्ञापन
#राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा के साथ अश्लीलता, एफबी पर खोली उस शख्स की पोल
#दलित सांसद के घर अमित शाह ने खाई तोरई की सब्जी
#खुफिया एजेंसियों का अलर्ट, निशाने पर गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र
#आखिर सुषमा से पहले पीएम मोदी से क्यों मिले चीनी विदेश मंत्री?
एक आजादी की लड़ाई अभी बाकी, PoK के भाइयों को आजाद कराना हैः जितेंद्र सिंह
पाक अधिकृत कश्मीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद केंद्रीय मंत्रियों ने भी बयानबाजी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू के सांबा में तिरंगा यात्रा को रवाना करते हुए कहा कि अगली बार तिरंगा पाक अधिकृत कश्मीर में फहराया जाएगा। मंत्री ने कहा, 'एक आजादी की लड़ाई अभी बाकी है, अपने भाई जो पाक अधिकृत कश्मीर में हैं उन्हें स्वतंत्र कराना है। तिरंगा यात्रा का असल समापन कोटली और मुजफ्फराबाद में होगा, जब भारत पाक अधिकृत कश्मीर में तिरंगा फहराएगा।'
राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा के साथ अश्लीलता, एफबी पर खोली उस शख्स की पोल
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने फेसबुक पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। शर्मिष्ठा ने अपने फेसबुक पेज पर ऐसे शख्स को बेनकाब किया है जो उन्हें अश्लील मैसेज भेजता था। शर्मिष्ठा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में उस शख्स की चैट भी शेयर की है, और लिखा है कि पार्थ नाम का शख्स मुझे लगातार अश्लील मैसेज भेज रहा है।
विज्ञापन
दलित सांसद के घर अमित शाह ने खाई तोरई की सब्जी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को लखनऊ के काकोरी में आजादी के 70 साल, याद करो कुर्बानी में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद वह मोहनलालगंज की संसदीय सीट से दलित सांसद कौशल किशोर के घर खाना खाने पहुंचे।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों का अलर्ट, निशाने पर गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र
सेना से जुड़ी खुफियां एजेंसियों के मुताबिक इस स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। खुफिया जानकारी के मुताबिक आतंकी समुद्री घुसपैठ के जरिए हथियार और गोला बारूद की खेप लेकर देश में दाखिल हो सकते हैं। यही नहीं, पाकिस्तान एक बार फिर 26/11 मुंबई हमले जैसी वारदात को अंजाम दे सकता है।
आखिर सुषमा से पहले पीएम मोदी से क्यों मिले चीनी विदेश मंत्री?
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को पीएम मोदी और अपनी समकक्ष सुषमा स्वराज और मिले। इस दौरान दूसरे द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत के अलावा परमाणु आपूर्तिकर्ती समूह में भारत को शामिल किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। वांग और सुषमा ने अक्टूबर में गोवा में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के बारे में भी बात की।