खुशखबर: एयरपोर्ट की सौगात, इंटरसेप्टर मिसाइल और डीडीए योजना समेत पढ़ें अच्छी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ सर्विस योजना की शुरुआत करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है। यह एयरपोर्ट राजधानी गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर की दूरी पर है। इस एयरपोर्ट के बन जाने से इस राज्य के पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। चीन की सीमा से लगते इस एयरपोर्ट को काफी अहम माना जा रहा है। इस एयरपोर्ट में जियोटेक्निकल इंजिनियरिंग का इस्तेमाल किया गया है। और 206 एकड़ में फैला यह एयरपोर्ट भारत के खूबसूरत हवाई अड्डों में शामिल है।
भारत ने इंटरसेप्टर मिसाइल का किया सफल परीक्षण
भारत को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। भारत ने रविवार रात को ओडिशा के तट पर इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि दो स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित कर भारत ने बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। इंटरसेप्टर को अब्दुल कलाम द्वीप से प्रक्षेपित किया गया।
पढ़ें पूरी खबर : भारत की बड़ी उपलब्धि, देर रात किया इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण
डीआरडीओ के वैज्ञानिक ने कहा है कि ये पृथ्वी रक्षा यान (पीडीवी) मिशन पृथ्वी के वायुमंडल में 50 किमी से ऊपर की ऊंचाई पर लक्ष्य को निशाना बनाने में सक्षम है। इसकी खासियत यह है कि रडार आधारित टोही प्रणाली से दुश्मन के बैलिस्टिक मिसाइल का आसानी से पता लगा सकता है और उसका पीछा कर सकता है।
दिवाली से पहले डीडीए ला सकता है आवासीय योजना
अगली अच्छी खबर दिल्ली वालों के लिए है क्योंकि डीडीए के नए फ्लैट्स बनकर तैयार हैं। यहां सड़क से लेकर पानी की व्यवस्था तक लगभग पूरी हो चुकी है। अब बस इंतजार नई आवासीय योजना के लागू होने का है।
पढ़ें पूरी खबर : दिवाली से पहले दिल्ली वालों को मिल सकती है सौगात, डीडीए के 21 हजार फ्लैट बनकर तैयार
खबर है कि डीडीए ने साल 2018 की आवासीय योजना में 21 हजार फ्लैट तैयार किए हैं। इनमें से ज्यादातर फ्लैट 1 बीएचके के हैं। हालांकि कुछ फ्लैट को 2 व 3 बीएचके में भी रखा गया है। बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले नई आवासीय योजना की सौगात दिल्ली वालों को देने पर विचार चल रहा है।
यूपी की तेजस्विनी ने देश का नाम किया रोशन
अगली खुशखबरी उत्तर प्रदेश की रहने वाली तेजस्विनी सिंह ने विदेश में देश का नाम रोशन करके दी है। देवरिया की तेजस्विनी सिंह दक्षिण अफ्रीकी के शहर जोहान्सबर्ग में आयोजित मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड 2018 प्रिन्सेस श्रेणी की विजेता बनने में सफल रहीं हैं। पांच दिनों तक लगातार चली इस कठिन प्रतियोगिता में तेजस्विनी ने हर एक स्टेज में बढ़त बनाए रखा।
देखें पूरी खबर : तेजस्विनी ने जीता मिसेज ग्लोबल वर्ल्ड साउथ अफ्रीका का खिताब, देखे खूबसूरत तस्वीरें
मलेशिया और रूस को पीछे छोड़ तेजस्विनी ने मुख्य विजेता का खिताब हासिल किया। साथ ही तेजस्विनी को उनकी टैलेंट में बेहतरीन परमार्फेंस देखते हुए ‘मोस्ट विवेशियंस’ का टाईटल भी दिया गया। फाइनल का परिणाम में जैसे ही स्क्रीन पर भारत का नाम बतौर मुख्य विजेता लिया गया वहां मौजूद लोग इंडिया इंडिया के नारे लगाने लगे।