फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi inaugurates Pakyong Airport near Gangtok

पीएम ने सिक्किम को दिया पहले हवाई अड्डे का तोहफा, कहा- 4 सालों में बनाए 35 एयरपोर्ट

Mon, 24 Sep 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाक्योंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाक्योंग Updated Mon, 24 Sep 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi inaugurates Pakyong Airport near Gangtok
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिक्किम के पाक्योंग में बने राज्य के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग और केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु भी मौजूद थे। साल 2009 में इस ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की आधारशिला रखे जाने के करीब नौ साल बाद सिक्किम का यह सपना पूरा हुआ है। यह हवाई अड्डा गंगटोक से करीब 33 और चीन की सीमा से 60 किलोमीटर दूर है। पीएम ने कहा कि चार साल में उनकी सरकार ने 35 हवाई अड्डों का निर्माण किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


सिक्किम की जनता को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का यह दिन सिक्किम के लिए तो ऐतिहासिक है ही, देश के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। पेक्योंग हवाई अड्डे के खुलते ही देश में हवाई अड्डों का शतक लग गया है। अपने पहले और देश के सौवें हवाई अड्डे से जुड़ने पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने बताया कि वह खुद निजी तौर पर उत्तर-पूर्वी राज्यों में विकास की जानकारी लेने कई बार आते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि यह हवाई अड्डा आप लोगों के जीवन को और आसान करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है। पेक्योंग एयरपोर्ट इस थका देने वाली दूरी को मिनटों में समेटने वाला है। इससे सफर तो आसान और कम हुआ ही है, सरकार ने यह भी कोशिश की है यहां से आना जाना सामान्य व्यक्ति की पहुंच में भी रहे। इसलिए इस एयरपोर्ट को उड़ान योजना से जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि सिक्किम और उत्तर पूर्वी राज्यों में इंफ्रास्ट्रक्चर और इमोशनल, दोनों तरह की कनेक्टिविटी को विस्तार देने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व के राज्यों चाहे सिक्किम हो, अरुणाचल प्रदेश हो, मेघालय हो, मणिपुर हो, नगालैंड हो, असम हो या फिर त्रिपुरा। यहां कई काम पहली बार हो रहे हैं। जैसे हवाई जहाज पहली बार पहुंचे हैं, रेल कनेक्टिविटी पहली बार पहुंची है, कई जगह बिजली पहली बार पहुंची है, चौड़े नेशनल हाईवे बन रहे हैं, गांव की सड़कें बन रही हैं, नदियों पर बड़े-बड़े पुल बन रहे हैं और डिजिटल इंडिया का विस्तार हो रहा है।

हवाई अड्डों के शतक पूरे होने पर पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे 100 हवाई अड्डे चालू हो गए हैं, इसमें से 35 एयरपोर्ट बीते 4 वर्षों में जुड़े हैं। आजादी के बाद से साल 2014 तक यानि 67 साल के बाद भी देश में 65 हवाई अड्डे थे। यानि 1 वर्ष में औसतन 1 हवाई अड्डा बनाया गया, बीते 4 वर्षों में औसतन 1 साल में 9 हवाई अड्डे तैयार हुए हैं।

पीएम ने कहा कि 70 सालों में 400 विमान और पिछले एक साल में विमानन कंपनियों ने 1000 नए विमानों का आर्डर दिया है, यह मेरे उस सपने को सच करेगा जिसमें हवाई चप्पल पहनने वाला सामान्य इंसान हवाई यात्रा कर सकेगा। सरकार ने ट्रांसपोर्ट और टूरिज्म को ट्रांसफॉर्मेशन का साधन बनाया है।

अपने संबोधन में ऑर्गेनिक फार्मिंग का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसके लिए परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत काम किया जा रहा है। उत्तर पूर्व में सरकार ने मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू डेवलेपमेंट फॉर नॉर्थ ईस्टर्न रीजन चलाया है। इसके लिए करीब 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

Prime Minister Narendra Modi inaugurates Pakyong Airport near Gangtok
नरेंद्र मोदी

राज्य का पर्यटन बढ़ाएगा पाक्योंग हवाई अड्डा

पाक्योंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा 4500 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। गंगटोक से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित यह राज्य का पहला हवाई अड्डा है। 400 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह हवाई अड्डा 2017 में बना था। इसके ट्रायल का काम समाप्त हो चुका है। उम्मीद है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से यहां विमानों का व्यावसायिक संचालन शुरू हो जाएगा। सिक्किम पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। अभी तक विमान सेवा न होने से लोगों को यहां आने में काफी दिक्कत होती थी। इससे पहले फ्लाइट से सिक्किम आने वालों को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरना होता था, जो यहां से करीब 128 किलोमीटर दूर है।  लोगों का मानना है कि अब यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।

चीन की सीमा से 60 किमी दूर है पाक्योंग हवाई अड्डे

पाक्योंग हवाई अड्डा सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 33 किमी दूर है। इसे पाक्योंग गांव से 2 किमी ऊपर पहाड़ी पर बनाया गया है। इसका निर्माण भारतीय हवाई अड्डा अथॉरिटी (एएआई) ने किया है। यह भारत-चीन सीमा से 60 किमी दूर है। वायुसेना यहां हर तरह के एयरक्राफ्ट उतार सकेगी। अभी सिक्किम का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा 124 किमी दूर पश्चिम बंगाल के बागडोगरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed