फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   reach in forty minutes to shirdi from mumbai as pm modi to inaugurate new airport

40 मिनट में पहुंचेंगे मुंबई से शिरडी, दिल्ली से भी होगी सीधी फ्लाइट

Thu, 15 Jun 2017 12:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 15 Jun 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
reach in forty minutes to shirdi from mumbai as pm modi to inaugurate new airport
शिरडी एयरपोर्ट

अगले महीने से सांई नगरी शिरडी से आप देशभर के प्रमुख शहरों तक सीधी हवाई यात्रा कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह शिरडी में बने नए एयरपोर्ट का शुभारम्भ करेंगे। इस एयरपोर्ट के खुल जाने से मुंबई से शिरडी 40 मिनट में पहुंच सकेंगे। अभी इस सफर को सड़क मार्ग से तय करने में 5 घंटे से अधिक का वक्त लगता है। 

विज्ञापन


इन शहरों से होगी डायरेक्ट फ्लाइट

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मुंबई के अलावा दिल्ली, हैदराबाद, विशाखापट्टनम, चेन्नई और कोलकाता से डायरेक्ट फ्लाइट होगी। शिरडी स्थित सांई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने एयरपोर्ट बनाने के लिए सरकार को पैसा भी दिया था। इस एयरपोर्ट का रखरखाव महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी करेगी। 
विज्ञापन


इन कंपनियों ने दिखाई फ्लाइट शुरू करने मे रूचि

एलायंस एयर, ट्रूजेट और इंडिगो ने इस एयरपोर्ट से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने में अपनी रूचि दिखाई है। 340 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट के लिए 45 करोड़ रुपये ट्रस्ट ने दिए हैं। बाकी का पैसा महाराष्ट्र सरकार ने दिया है। इस एयरपोर्ट पर पहले फेस में टर्मिनल बिल्डिंग, 2500 मीटर का रनवे और एटीसी टॉवर का निर्माण किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे फेज में रनवे को 700 मीटर तक बढ़ाना और प्राइवेट जेट के लिए चार हैंगरों का निर्माण करना शामिल होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed