फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RBS is all set to give medical hospitalisation benefits to same gender partners of its employees

इस बैंक ने सेम जेंडर के कर्मचारियों को दिया सुनहरा मौका, दी जाएगी यह खास सुविधा

Tue, 27 Mar 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 27 Mar 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
RBS is all set to give medical hospitalisation benefits to same gender partners of its employees
आरबीएस बैंक

भारत में बेशक भारतीय दण्ड संहिता की धारा 377 अपराध मानी जाती है लेकिन एक अंतर्राष्ट्रीय बैंक ने अपने कर्मचारियों के हित में एक ऐसा फैसला लिया है। जिसका फायदा होमोसेक्सुअलिटी, लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर को मिलेगा। भारत के सभी कार्यालयों में जहां केवल अपोजिट सेक्स के लोगों को मेडिकल इंश्योरेंस दिया जाता है वहीं रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड (आरबीएस) ने सेम सेक्स पार्टनर्स को भी मेडिकल कवर देने का फैसला किया है। ऐसा करने वाला वह भारत का पहला बैंक बन गया है। वह इस मेडिकल कवर का पैसा अपने मुनाफे और घाटे वाले अकाउंट से देगा।

विज्ञापन


बैंक द्वारा बनाई गई यह नीति 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी। जिसकी वजह से ऐसा प्रगतिशील कदम उठाने वाली वह पहली कंपनी बन गई है। लॉरियल इंडिया भी भारतीय कर्मचारियों को उनके जेंडर को बिना देखे मातृत्व और पितृत्व अवकाश देता है। कंपनी ने हाल ही में सरोगेसी अवकाश भी शुरू किया है। इसमें भी पार्टनर का लिंग नहीं देखा जाता है। कुछ कंपनियां सेम सेक्स पार्टनर्स को अस्पताल में भर्ती होने का लाभ नहीं देते हैं। मगर प्रगतिशील कॉर्पोरेट संस्थाओं ने इनके प्रति अपनी नीतियों में बदलाव किए हैं।
विज्ञापन


कुछ संस्थाओं ने अपने सेम सेक्स कर्मचारियों के लिए पति पत्नी वाले लाभ देने का निर्णय लिया है जिसमें गोद लेना, पैटरनिटी अवकाश और पुर्नवास भी शामिल है। हालांकि सबसे बड़ी चुनौती भारतीय कानून के अंतर्गत इस तरह के लाभ को सुनिश्चित करना है क्योंकि भारतीय कानून सेम सेक्स की शादियों को मंजूरी नहीं देता है। साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश में पति पत्नी के लाभों को अपोजिट सेक्स तक ही सीमित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed