फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RBI will take over a year to destroy demonetised notes

500-1000 रुपए के बंद नोटों को नष्ट करने में लग सकता है 1 साल, 3 सेंटर पर काम शुरू

Wed, 30 Nov 2016 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
RBI will take over a year to destroy demonetised notes
डेमो पिक
नोटबंदी के बाद कैश की समस्या से सिर्फ आम लोग ही नहीं परेशान हैं, बल्कि इस घोषणा के बाद से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का भी काम बढ़ गया है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार डेली मिरर के मुताबिक, आरबीआई को 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट नष्ट करने में तकरीबन एक साल लग जाएंगे। नोटों की छंटाई, सत्यापन और उनके छोटे-छोटे टुकड़े करने का काम देश के तीन सेंटर मुंबई, बेलपुर  और नागपुर में शुरू हो गया है। अनुमानत: आरबीआई को 1,500 करोड़ से ज्यादा नोटों को नष्ट करना होगा।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के करेंसी मैनेजमेंट विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि अकेले मुंबई से बंद नोटों से भरे हुए 70-80 हजार टाट के बोरे कतरन केंद्रों में भेजे गए हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, हो सकता है आरबीआई दूसरे छोटे नोटों का नष्ट  करने का काम इस साल तब तक रोक सकता है, जब तक बड़ी मूल्यों को नष्ट करने का काम खत्म न हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीआई के पास आएंगे अमान्य नोट

RBI will take over a year to destroy demonetised notes
cash seized

रिपोर्ट में अधिकारी का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि अमान्य नोट आरबीआई के पास आएंगे। हालांकि, इसमें नष्ट करने के लिए 70 फीसदी फी नोट आएंगे तो ये 1500 करोड़ से ज्यादा होंगे। 

आरबीआी ने साल 2015-16 में एक हजार के 62.5 करोड़ नोट और 500 के 280 करोड़ नोट नष्ट किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed