{"_id":"6417afea00ea9a80cc0228e3","slug":"rbi-said-bank-customers-need-to-be-careful-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध : आठ साल,15 लाख मामले, 4128 करोड़ की ठगी, बैंक ग्राहक बरतें सावधानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साइबर अपराध : आठ साल,15 लाख मामले, 4128 करोड़ की ठगी, बैंक ग्राहक बरतें सावधानी
Mon, 20 Mar 2023 06:29 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 20 Mar 2023 06:29 AM IST
सार
आंकड़े बताते हैं कि क्रेडिट कार्ड से सबसे ज्यादा धोखाधड़ी हो रही है। इसके बाद डेबिट कार्ड और अन्य साधनों के जरिये लोगों को ठगा जाता है।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिजिटल भुगतान की बढ़ती लोकप्रियता के बीच इससे जुड़े धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, जनवरी, 2014 से दिसंबर, 2022 के बीच 15 लाख से ज्यादा मामलों में 4,128 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई।
विज्ञापन
इसमें डेबिट, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के मामले शामिल हैं। हालांकि, कुछ मामलों की बाद में बैंकों ने जानकारी दी, इसलिए अलग-अलग साल में मामले बदलते भी गए हैं। 2014-15 में कुल 42 मामलों में 2.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई।
विज्ञापन
धोखाधड़ी को रोकने के लिए कम से कम 16 सर्कुलर या बैंकों को सलाह देकर कई उपाय किए हैं। इसमें उन्हें इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए उपयुक्त कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। - आरबीआई
विज्ञापन
आंकड़े बताते हैं कि क्रेडिट कार्ड से सबसे ज्यादा धोखाधड़ी हो रही है। इसके बाद डेबिट कार्ड और अन्य साधनों के जरिये लोगों को ठगा जाता है।