फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RBI next policy meeting on October One decision on repo rate cut or stability possible News In Hindi

RBI: आरबीआई की अगली मौद्रिक नीति समिति की बैठक एक अक्तूबर को, रेपो रेट में कटौती या स्थिरता पर फैसला संभव

Sun, 28 Sep 2025 05:14 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 28 Sep 2025 05:14 PM IST
सार

एक अक्तूबर को होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। एसबीआई की रिपोर्ट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती का सुझाव दिया गया है, हालांकि अधिकांश विशेषज्ञ दरों को यथावत रहने की संभावना जता रहे हैं।

विज्ञापन
RBI next policy meeting on October One decision on repo rate cut or stability possible News In Hindi
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : ANI

विस्तार

रेपो रेट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अगली बैठक एक अक्तूबर को होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में रेपो रेट को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस बार एसबीआई की एक रिपोर्ट ने 25 बेसिस पॉइंट्स (बीपीएस) की कटौती का सुझाव दिया है, जबकि कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि आरबीआई मौजूदा रेट को बरकरार रख सकता है।

विज्ञापन

इस साल फरवरी से अगस्त तक आरबीआई ने तीन बार मिलाकर कुल 100 बेसिस पॉइंट की कटौती की है, क्योंकि महंगाई दर कम हो रही है। अगस्त में आरबीआई ने एक बार फिर रेट में कोई बदलाव नहीं किया था और अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक तनावों का असर देखने की नीति अपनाई थी।

विज्ञापन

क्या कहती एसबीआई रिपोर्ट?
एसबीआई की रिपोर्ट कहती है कि खुदरा महंगाई अगले वित्त वर्ष भी कम रहने की उम्मीद है, इसलिए 25 बीपीएस की कटौती सही कदम होगा। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस का कहना है कि फिलहाल रेट में बदलाव की संभावना कम है और सरकार के निर्यातकों के लिए कोई पैकेज आने पर ही कटौती हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े:- Money Laundering: ईडी ने कई क्रिकेटर्स-कलाकारों की संपत्तियों को अटैच किया, ऑनलाइन बेटिंग मामले में कार्रवाई


मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर का बयान
आईसीआरए की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने बताया कि जीएसटी के नए दो-स्तरीय ढांचे से महंगाई कम होगी, लेकिन इसके बावजूद एमपीएस अक्तूबर में स्थिरता बरकरार रखेगा। Crisil के धर्मकीर्ति जोशी का मानना है कि महंगाई कम होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती के कारण आरबीआई को रेट कम करने की गुंजाइश है।

इसके साथ ही एसबीएम बैंक के मंडर पितले ने कहा कि एमबीसी शायद मौजूदा रेट पर कायम रहेगा और दिसंबर में स्थिति के आधार पर बदलाव कर सकता है। आरबीआई की हालिया रिपोर्ट में भी कहा गया है कि फरवरी से अगस्त के दौरान 100 bps की कटौती का असर बैंकिंग प्रणाली में अच्छी तरह पहुंचा है। कुल मिलाकर, आरबीआई की अगली बैठक में दरों को लेकर सतर्कता और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का ध्यान रखा जाएगा।

ये भी पढ़े:- Ladakh Violence: राहुल गांधी बोले- भाजपा और आरएसएस के निशाने पर है लद्दाख के लोग और संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed