आरबीआई गवर्नर के चार दावेदार, कौन होगा राजन का उत्तराधिकारी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के कार्यकाल के खत्म होने के बाद यह जिम्मेदारी किसको दी जाएगी, फिलहाल यह सरकार के लिए बड़ी जिम्मेदारी है और इसके लिए तेजी से काबिल लोगों की तलाश भी का जा रही है। इस बीच एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक सरकार ने हाल ही में शॉर्टलिस्ट किए गए सात नामों में से तीन लोगों को बाहर निकाल दिया है जिसके बाद अब केवल चार नाम ही बच गए हैं।
सरकार ने अगले गवर्नर पद के लिए जिन चार नामों को शॉर्टलिस्ट किया है उनमें आरबीआई के डिप्युटी गवर्नर उर्जित पटेल, पूर्व डेप्युटी गवर्नर राकेश मोहन और सुबीर गोकर्ण और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य का नाम शामिल है।
गौरतलब है कि इस साल सितंबर महीने में रघुराम राजन का कार्यकाल खत्म हो रहा है। लेकिन उससे पहले वह सरकार के एक अहम समिति के सदस्य के तौर पर काम करेंगे। राजन नई मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (एमपीसी) के तीन बाहरी सदस्यों का चुनाव करने वाली समिति के सदस्य होंगे।
राजन होंगे अहम समिति के सदस्य
राजन के कार्यकाल की समाप्ति के पहले ही इस समिति का गठन कर लिया जाएगा जो तीन महत्वपूर्ण बाहरी सदस्यों का चयन किया जाएगा। हालांकि, इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नाम नहीं छापने के शर्त पर ही इस बात जानकारी दी गई है।
बताया जाता है कि इस समिति में कैबिनेट सचिव, आरबीआई गवर्नर और वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के सचिव के अलावा सरकार द्वारा चुने गए तीन अन्य विशेषज्ञ होंगे। छह लोगों की यह समिति एक अहम जिम्मेदारी के क्रियांवयन का काम करेंगी।
Published By: Amit Tiwari