फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ravi Shankar Prasads counterattack: Congress history is of spying, allegations against the government are below the level

भाजपा बोली- कांग्रेस सबूत नहीं दे पाई, उसने राजनीतिक शिष्टाचार से परे जाकर आरोप लगाए

Mon, 19 Jul 2021 06:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 19 Jul 2021 06:01 PM IST
सार

फोन टैपिंग व जासूसी को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पूर्व संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तो इतिहास ही जासूसी का रहा है।
 

विज्ञापन
Ravi Shankar Prasads counterattack: Congress history is of spying, allegations against the government are below the level
रविशंकर प्रसाद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पेगासस जासूसी मामले को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर केंद्र सरकार का जोरदार ढंग से बचाव किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का तो इतिहास ही जासूसी का रहा है। यह देश विरोधी एजेंडा चलाने वालों की साजिश है। 

विज्ञापन


भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस जासूसी के सबूत नहीं दे पाई है, उसने राजनीतिक शिष्टाचार से परे जाकर आरोप लगाए हैं। प्रसाद ने सवाल किया कि जासूसी कांड का बखेड़ा संसद के मानसून सत्र के पहले क्यों खड़ा किया गया? उन्होंने कहा कि देश में फोन टैपिंग को लेकर सशक्त कानून हैं। इन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए टैपिंग हो सकती है। सरकार पर स्तरहीन आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


आधारहीन एजेंडा तैयार किया गया
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पूरे पेगासस प्रकरण से भारत सरकार या भाजपा को जोड़ने के मामले में अंशमात्र भी सबूत नहीं हैं। संसद में व्यवधान डालने का प्रयास किया गया, देश में आधारहीन एजेंडा तैयार किया गया, क्योंकि कांग्रेस का आधार घटता जा रहा और वह हार रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद ने पूछा कि इस महत्वपूर्ण मौके पर इस तरह के सवाल क्यों उठाए जा रहे है? ट्रंप के भारत दौरे के वक्त दंगे भड़काए गए, पेगासस की खबर 2019 के चुनाव के वक्त फैलाई गई और अब एक बार फिर जब संसद का सत्र शुरू हुआ है तो यह मामला उठाया गया। 
 



एमनेस्टी का भारत विरोधी एजेंडा
पूर्व मंत्री प्रसाद ने कहा कि पेगासस मामले से भाजपा या भारत सरकार के संपर्क का एक भी सबूत पेश नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हम इस बात से इनकार कर सकते हैं कि एमनेस्टी इंटरनेशनल का कई मामलों में भारत विरोधी एजेंडा रहा है? जब आप उनसे उनकी फंडिंग के स्रोत पूछो तो वे कहने लगते हैं कि भारत में काम करना मुश्किल है। 

प्रसद ने कहा कि नया बखेड़ा खड़ा करने के लिए पेगासस की खबर ब्रेक की गई। आनलाइन पोर्टल द वायर का भी नाम आया। प्रसाद ने कहा कि क्या यह सच नहीं है कि उनकी कई स्टोरी गलत पाई गईं हैं।  यह बहुत विकट बात है, कंपनी (एनएसओ समूह) पेगासस रिपोर्ट से इनकार कर रही है और कह रही है कि उसके उत्पाद पश्चिम देशों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं, लेकिन भारत को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पेगासस रिपोर्ट जारी की है वे खुद यह दावा नहीं कर रहे हैं कि डाटाबेस में शामिल नंबर पेगासस से जुड़ा था या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed