फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ravi Shankar Prasad said in Rajya Sabha: Central government is in favor of All India Judicial Service

रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा में कहा: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के पक्ष में है केंद्र सरकार

Fri, 19 Mar 2021 04:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 19 Mar 2021 04:25 AM IST
विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad said in Rajya Sabha: Central government is in favor of All India Judicial Service
रविशंकर प्रसाद - फोटो : ANI

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में बताया कि आईएएस और आईपीएस जैसी अखिल भारतीय सेवाओं की तरह ही अखिल भारतीय न्यायिक सेवा (एआईजेएस) है। इसका गठन भी संपूर्ण न्यायिक वितरण प्रणाली की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


उन्होंने एक लिखित जवाब में बताया कि एआईजेएस अखिल भारतीय मेरिट चयन प्रणाली के जरिए योग्य नए कानूनी प्रतिभाओं के चयन का अवसर देगी। साथ ही इसके जरिए समाज के वंचित और हाशिये पर पड़े वर्गों के लिए उचित प्रतिनिधित्व का मार्ग प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन


एआईजेएस के गठन के लिए एक व्यापक प्रस्ताव तैयार किया गया था और इसे नवंबर 2012 में सचिवों की एक समिति ने मंजूरी दी थी। अप्रैल 2013 में हुई मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की कॉन्फ्रेंस में इसे एक एजेंडे के तौर पर प्रस्तावित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद ने बताया कि उस वक्त यह फैसला लिया गया था कि इस मुद्दे पर और चर्चा तथा विचार किए जाने की आवश्यकता है। इस पर प्रदेश सरकारों और सभी हाईकोर्ट से सुझाव मांगे गए थे। अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन पर प्रदेश सरकारों के बीच और हाईकोर्ट के बीच भी मतभेद थे। कुछ प्रदेश सरकारें और हाईकोर्ट प्रस्ताव के पक्ष में थे जबकि कुछ विरोध में। कुछ प्रस्ताव में बदलाव चाहते थे।


उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को अप्रैल 2015 में हुई मुख्य न्यायाधीशों के कॉन्फ्रेंस में रखा गया लेकिन इस पर कोई खास प्रगति नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सरकार इस मुद्दे पर संबंधित स्टेकहोल्डरों के साथ सकारात्मक चर्चा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed