{"_id":"5ebd895f8ebc3e9091406eb1","slug":"ravi-kishan-reprimands-after-hema-malini-star-landed-on-land-for-migrant-laborers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों के लिए जमीन पर उतरे सितारे, हेमा मालिनी के बाद रवि किशन ने ली सुध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रवासी मजदूरों के लिए जमीन पर उतरे सितारे, हेमा मालिनी के बाद रवि किशन ने ली सुध
Thu, 14 May 2020 11:39 PM IST
अमित कुमार
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
Published by: अमित कुमार
Updated Thu, 14 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट में जारी लॉकडाउन के चलते पलायन कर रहे मजदूरों की परेशानी को देखते हुए अब सितारे भी जमीन पर उतर आए हैं। अभिनेत्री से सांसद बनी हेमा मालिनी ने मथुरा के मजदूरों के लिए तो भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार सांसद रवि किशन मुंबई में रह रहे गोरखपुर और आसपास के जिलों लोंगों की सुध ली है।
रवि किशन ने गुरुवार को प्रवासी श्रमिकों को सकुशल घर वापसी के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर ज्ञापन दिया तो मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर चर्चा कर उत्तर प्रदेश के लिए अधिक से अधिक ट्रेनें रवाना करने की मांग की। रवि किशन ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर मुंबई से यूपी के लिए ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाने की मांग की है। रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (महाराज) जी से भी इस संबंध में चर्चा करेंगे, जिससे श्रमिकों की समस्या जल्द दूर होगी। वह प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी के लिए यूपी और महाराष्ट्र के बीच सेतु की तरह काम करेंगे।
दो दिन में 60 हजार प्रवासियों ने किए ऑनलाइन आवेदन
रवि किशन ने बताया कि बीते दो दिन में गोरखपुर और आसपास के जिलों के 60 हजार प्रवासी श्रमिकों ने गांव जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं। खासतौर से पूर्वांचल के लोगों को यह भरोसा है कि रवि किशन जरूर हमारी मदद करेंगे। रवि किशन ने कहा कि पैदल गांव जा रहे प्रवासी श्रमिकों के वीडियो देखकर मन व्यथित हो जाता है। मेरी अपील है कि प्रवासी थोड़ा संयम रखे, उनकी दिक्कतें जल्द दूर होंगी।
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री के स्पॉट ब्वाय को अनाज के पैकेट बांट रहे
लॉकडाउन के चलते फिल्मों की शूटिंग बंद है, जिससे तकनीशियन, स्पॉट ब्वाय को दो वक्त के खाने की समस्या पैदा हो गई है। रवि किशन ने बताया कि हमारे कार्यालय से प्रतिदिन अनाज के पैकेट बांटे जा रहे हैं, जिसमें दाल-चावल, आटा, सब्जी, मसाले, अचार और चाय की पत्ती आदि शामिल है। अब तक 70 हजार किग्रा अनाज के पैकेट बांट चुके हैं। एक पैकेट में एक परिवार का 10 दिन का राशन खर्च चल सकता है।
गोरखपुर में 2 लाख 80 हजार किलो बंटा अनाज
रवि किशन ने बताया कि लॉकडाउन के चलते वह मुंबई में फंस गए लेकिन यहां रहकर भी गोरखपुरवासियों की सेवा में लगे हैं। गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के पांचों विधानसभा और 22 मंडलों में 2 लाख 80 हजार किग्रा अनाज बांटा जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (महाराज) की मेरे ऊपर विशेष कृपा है। इसलिए उनके माध्यम से गरीबों की पूरी मदद की जा रही है। जब तक लॉकडाउन है तब तक अनाज बांटने का काम जारी रहेगा।
प्रवासियों की मदद में जुटे पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह
महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह भी प्रवासियों की समस्याओं को दूर करने में जुटे हैं। उन्होंने गुरुवार को मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीय समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि 45 दिन के लॉकडाउन के बाद अब बेरोजगार प्रवासियों की हिम्मत जवाब दे चुकी है। इसलिए वे किसी प्रकार से गांव पहुंचने की फिराक में हैं। सिंह ने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वह श्रमिकों को पैदल जाने से रोकें। प्रवासी थोड़ा संयम बरते। कोरोना संकट में उनके गांव पहुंचाने के लिए सरकार को मजबूर किया जाएगा।