{"_id":"5f5f1a4c4c1fd504134deb6c","slug":"ravi-kisan-raised-the-issue-of-smuggling-of-drug-in-loksabha-demand-for-taking-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में गूंजा बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा, सांसद रवि किशन ने कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा में गूंजा बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा, सांसद रवि किशन ने कार्रवाई की मांग की
Mon, 14 Sep 2020 12:55 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन
- फोटो : ANI
भाजपा सांसद रवि किशन ने पड़ोसी देशों से मादक पदार्थों (ड्रग) की तस्करी और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों की ओर से इसके सेवन को लेकर एनसीबी की ओर से की जा रही जांच का मुद्दा सोमवार को लोकसभा में उठाया और इस दिशा में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
रवि किशन ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया और कहा कि पाकिस्तान और चीन से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है और यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि हमारे फिल्म उद्योग में इसकी पैठ हो चुकी है और एनसीबी इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर से भाजपा सांसद ने कहा कि मेरी मांग है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। चीन और पाकिस्तान की साजिश पर रोक लगाई जाए। उल्लेखनीय है कि मादक पदार्थों के सेवन से जुड़े मामले में एनसीबी ने कुछ दिनों पहले अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है।
सदन में कांग्रेस के डीन कुरियाकोस ने केरल में भूस्खलन से हुए जानमान के नुकसान का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार को प्रभावितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। भाजपा के संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में आदिवासी समुदाय के धर्मांतरण के मामले बढ़ने की जानकारी सामने आ ही है।
उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरियों की ओर से आदिवासियों को फंसाया जा रहा है। मामले की जांच होनी चाहिए। विभिन्न दलों के सदस्यों ने इन मुद्दों से स्वयं को संबद्ध किया।