फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ratan Tata got emotional for company during townhall meet.

टाउनहाल में भावुक हुए रतन टाटा बोले- हमें फॉलोअर नहीं लीडर बनने पर काम करना है

Tue, 03 Apr 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Apr 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Ratan Tata got emotional for company during townhall meet.
पांच साल बाद हुए टाटा मोटर्स के टाउनहाल में टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा भावुक हो गए और उन्होंने कर्मचारियों से कहा है कि फिर से लीडर बनने के लिए तैयारी में जुट जाएं। टाटा ने कहा कि उन्हें दर्द हुआ जब टाटा मोटर्स का मार्केट शेयर पिछले 4-5 सालों में गिरा और देश में इसे 'फेल होती कंपनी' के रूप में देखा जाने लगा।
विज्ञापन


 नए वित्त वर्ष की शुरुआत में होने वाले टाउनहाल की परंपरा को टाटा ने एकबार फिर से 5 साल बाद शुरू किया है। टाउनहाल के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से पुणे को लेकर पुरानी यादें भी ताजा कीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कर्मचारियों में जोश भरते हुए कहा कि 'कंपनी में गजब की काबिलियत है, हमें पुरानी स्पिरिट वापस पानी होगी, उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स से जुड़ा होना मेरे लिए गर्व की बात थी क्योंकि हमने जो भी काम शुरू किया उसे पूरा करने की बेहतरीन कोशिश की। चाहे यह प्रोडक्ट्स हों, पैसेंजर कार के क्षेत्र में एंट्री हो, नए सिस्टम उतारने की बात हो, हमने हर कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 4-5 सालों में हमने जो मार्केट शेयर खोया उसका मुझे बहुत दुख है। हम वह कंपनी बन गए जिसे देश ने फेल होती कंपनी के रूप में देखना शुरू कर दिया। 2016-17 में टाटा मोटर्स का ग्रॉस रेवेन्यू 49,100 करोड़ रुपये था जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 3.6 प्रतिशत ज्यादा था लेकिन टैक्स के बाद हुआ घाटा कई गुना बढ़ गया।


जितने भी साल मैं यहां रहा (टाटा मोटर्स में), मुझे यह हमेशा विश्वास रहा कि कंपनी में गजब का जोश और काबिलियत है। मुझे खुशी है कि आज में यहां खड़ा हूं और मुझे वही जोश दिख रहा है। टाटा मोटर्स एक दौर में टाटा ग्रुप की लीडिंग कंपनी थी। हमें ऐसा फिर से करने के लिए प्लान तैयार करना चाहिए। हमें लीडर्स बनने के लिए प्लान करना चाहिए, न कि फॉलोअर्स बनने के लिए। हमें यह स्पिरिट वापस पानी ही होगी। सफलता पाने के लिए हरसंभव कोशिश करनी ही होगी। मुझे उम्मीद है कि हम ऐसा फिर से करने में सक्षम होंगे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed