फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ratan tata associates shantanu naidu got emotional after remembering chairman emeritus of Tata Sons

Ratan Tata: 'अलविदा, प्रिय प्रकाशस्तंभ', रतन टाटा को याद कर भावुक हुए उनके करीबी रहे शांतनु नायडू

Thu, 10 Oct 2024 01:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 10 Oct 2024 01:37 PM IST
सार

86 वर्ष की उम्र में रतन टाटा का बुधवार रात को निधन हो गया। रतन टाटा अपने पीछे एक महान विरासत छोड़कर गए हैं। पूरे देश में रतन टाटा के निधन से दुख की लहर है। 

विज्ञापन
ratan tata associates shantanu naidu got emotional after remembering chairman emeritus of Tata Sons
रतन टाटा के साथ शांतनु नायडू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रतन टाटा के करीबी सहयोगी रहे शांतनु नायडू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दिग्गज उद्योगपति के निधन पर दुख साझा किया है। 86 वर्ष की उम्र में रतन टाटा का बुधवार रात को निधन हो गया। रतन टाटा अपने पीछे एक महान विरासत छोड़कर गए हैं। पूरे देश में रतन टाटा के निधन से दुख की लहर है। 
विज्ञापन


रतन टाटा के निधन पर शांतनु नायडू ने सोशल मीडिया मंच लिंक्डइन पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'इस दोस्ती ने मेरे अंदर जो खालीपन पैदा कर दिया है, मैं अपनी बाकी की जिंदगी उसे भरने में लगा दूंगा। दुख ही प्यार की कीमत है। अलविदा, मेरे प्यारे प्रकाशस्तंभ।'
विज्ञापन



शांतनु नायडू और रतन टाटा की दोस्ती साल 2014 में शुरू हुई। दरअसल रतन टाटा जानवरों के प्रति अपने प्रेम के लिए जाने जाते हैं। शांतनु नायडू भी बेसहारा जानवरों के कल्याण के लिए काम करते हैं और उन्होंने बेसहारा कुत्तों को हादसों से बचाने के लिए खास कॉलर का ईजाद किया था। इसके बाद ही शांतनु नायडू और रतन टाटा की मुलाकात हुई। रतन टाटा ने ही शांतनु नायडू को उनके साथ काम करने का ऑफर दिया, जिसे शांतनु ने स्वीकार कर लिया। शांतनु नायडू के अक्सर रतन टाटा के साथ देखा जाता था। महाराष्ट्र के पुणे में जन्मे शांतनु नारायण टाटा ट्रस्ट में डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर भी हैं और रतन टाटा के साथ दिखने की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। शांतनु नायडू का परिवार भी टाटा समूह के साथ काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed