फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rashtriya swayamsevak sangh intellectual warriors will shield prime minister narendra modi

पीएम पर हो रहे सियासी हमलों की संघ ने निकाली 'अनोखी काट'

Sat, 16 Apr 2016 05:29 AM IST
एम संजय़/ अमर उजाला, नई दिल्ली
एम संजय़/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Apr 2016 05:29 AM IST
सार

  • वैचारिक लड़ाई को अंत तक पहुंचाने के लिए संघ ने किया कार्य समूह का गठन
  • लेखक, कवि, प्रोफेसर, सिने जगत, कला, साहित्य, संस्कृति, सोशल मीडिया, पत्रकार और थियेटर से जुड़े लोगों को दी गई है जगह

विज्ञापन
rashtriya swayamsevak sangh intellectual warriors will shield prime minister narendra modi
- फोटो : PTI

विस्तार

संघ ने वैचारिक मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र पर लगातार हो रहे सियासी हमलों की काट निकाल ली है। संघ बौद्धिक योद्धाओं की फौज तैयार कर रहा है, जो पीएम की ढाल बनेंगे। वैसे संघ की इस कवायद को वैचारिक लड़ाई को अंतिम परिणाम तक ले जाने के रूप में भी देखा जा रहा है। संघ प्रमुख मोहन राव भागवत नागौर में संपन्न प्रतिनिधि सभा की बैठक में ही स्वयंसेवकों से कह चुके हैं कि वैचारिक लड़ाई में भी संघ की विजय होगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नागौर बैठक के बाद से ही संघ का शीर्ष नेतृत्व बौद्धिक योद्धाओं की फौज तैयार करने में जुट गया था। मामले की कमान सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी, सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और कृष्ण गोपाल की देखरेख में अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख जे नंद कुमार के हाथों में है। इस खास मकसद से ही कुमार का केंद्र भोपाल से दिल्ली किया गया है।
विज्ञापन


लंबी कवायद के बाद लेखक, कवि, प्रोफेसर, सिने जगत, कला, साहित्य, संस्कृति, सोशल मीडिया, पत्रकार और थियेटर से जुड़े लोगों के 10 अलग-अलग कार्य समूहों का गठन किया गया है। इससे जुडे़ लोगों को बौद्धिक योद्धा की संज्ञा दी गई है। वैसे तो ये बौद्धिक योद्धा सार्वजनिक रूप से संघ या भाजपा के किसी मंच पर नहीं दिखेंगे मगर कोई मुद्दा या विषय सामने आने पर भगवा विचार को सामने रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य समूह के गठन की कल्पना पहले से थी

rashtriya swayamsevak sangh intellectual warriors will shield prime minister narendra modi
सूत्र बताते हैं कि ऐसे कार्य समूह के गठन की कल्पना होसबोले के मन में पहले से थी, लेकिन परवान नहीं चढ़ पा रही थी।

केंद्र में बहुमत वाली भगवा सरकार आने के बाद अवार्ड वापसी के मुद्दे से पीएम मोदी पर शुरू हुए वैचारिक हमलों ने संघ रणनीतिकारों को सोचने पर मजबूर किया है। संघ के रणनीतिकार यह मान चुके हैं कि वाम और कांग्रेस के वैचारिक हमलों का जवाब महज रैली या प्रदर्शन के जरिये नहीं दिया जा सकता है।

इस कार्य समूह में से एक की बैठक शनिवार को पूसा में रखी गई है। इस अति गोपनीय बैठक में पत्रकारिता जगत से जुडे़ नामचीन लोगों के साथ होसबोले, गोपाल और कुमार बैठक करेंगे। कला क्षेत्र से जुडे़ लोगों की बैठक बृहस्पतिवार को हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed