{"_id":"5915df254f1c1b647f8510d3","slug":"rashtriya-swabhiman-dal-announcement-shahi-imam-s-beard-will-get-51-thousand-rupees-reward","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्वाभिमान दल का ऐलान, इमाम की दाढ़ी नोंचकर लाने वाले को मिलेगा 51 हजार का इनाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय स्वाभिमान दल का ऐलान, इमाम की दाढ़ी नोंचकर लाने वाले को मिलेगा 51 हजार का इनाम
amarujala.com- Submitted by: Abhishek Tiwari
Updated Fri, 12 May 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Shahi Imam Bukhari
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम नूरूल रहमान बरकती के आरएसएस के लोगों को किन्नर बताए जाने को लेकर राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने शुक्रवार को इमाम का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने इमाम की दाढ़ी नोंचकर लाने वाले को 51 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वाभिमान दल हाल ही में मिश्रित आबादी वाले इलाके में एक प्राचीन देवी मंदिर पर पुलिस के विरोध के बावजूद जबरन लाउडस्पीकर लगाए जाने को लेकर चर्चा में आया था। शुक्रवार को जब दल के कार्यकर्ताओं ने मुरसान गेट पर ईदगाह के सामने इमाम का पुतला दहन करने का एलान किया तो पुलिस और
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। कार्यकर्ताओं को शाम साढ़े पांच बजे पुतला दहन करना था, इससे आधा घंटे पहले ही सदर कोतवाली और हाथरस गेट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ में वज्र वाहन, कोबरा पुलिस के अलावा सीओ सिटी आरके गौतम व एएसपी संसार सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक सूर्यकांत द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को ईदगाह के सामने पुतला दहन न करने की बात कही और कहा कि इससे शहर का माहौल खराब हो सकता है। पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बीच ही कुछ कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की वीडियोग्राफी शुरू कर दी। हालांकि अधिकारियों की कोशिश बिना बल प्रयोग के कार्यकर्ताओं को मनाने की रही।