{"_id":"577277e94f1c1bc97379bf31","slug":"rashtriya-muslim-manch-withdraws-its-invitation-to-pak-high-commissioner-abdul-basit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांपोर हमले पर बेतुके बयान के बाद RSS ने रद्द किया बासित का न्योता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पांपोर हमले पर बेतुके बयान के बाद RSS ने रद्द किया बासित का न्योता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान उच्चायुक्त अब्दुल बासित के बयान से नाराज आरएसएस ने न्योते को वापस ले लिया है। कारण यह माना जा रहा है कि बासित ने पंपोर में आतंकी घटना पर बेतुका बयान दिया था। इससे संघ के भीतर नाराजगी थी और बाद में मंच ने न्योता वापस लेने का फैसला लिया। ये इफ्तार पार्टी 2 जुलाई को दिल्ली स्थित पर्लियामेंट हाउस एनेक्सी में आयोजित होगा।
विज्ञापन
आप को बता दें कि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच जो आरएसएस से जुड़ा संगठन है उसने इफ्तार पार्टी के लिए अब्दुल बासित को न्योता दिया था। लेकिन, बाद में आरएसएस के विरोध के बाद इसे रद्द कर दिया गया है। मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अंतरराष्ट्रीय रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। जिसमें करीब 140 देशों के राजदूतों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
न्योता वापस लेने की जानकारी पाक उच्चायोग को मुहैया करा दी गई है। अब्दुल बासित ने पांपोर हमले में शहीद आठ भारतीय जवानों के मुद्दे पर सवाल किए जाने पर कहा था कि अभी रमजान का पाक महीना चल रहा है, इफ्तार पार्टी चल रही है, इसी का आनंद लीजिए। आरएसएस के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने उनके इसी बयान से नाराज होकर उन्हें इफ्तार पार्टी में दिए गए न्यौते को वापस ले लिया।
विज्ञापन
Withdrew invite as Mr. Abdul Basit failed to condemn #PamporeAttack-Mohd Afzal,Nat'l Convener,Rashtriya Muslim Manch pic.twitter.com/71elReuZIP
— ANI (@ANI_news) June 28, 2016
Published by- Amit Kumar