{"_id":"5ab648534f1c1b90778b7545","slug":"rashtriya-lok-dal-mla-sahender-singh-ramala-expelled-from-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोकदल विधायक सहेंद्र सिंह रमाला पार्टी से निष्कासित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय लोकदल विधायक सहेंद्र सिंह रमाला पार्टी से निष्कासित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 24 Mar 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
छपरौली से राष्ट्रीय लोकदल विधायक सहेंद्र सिंह रमाला को पार्टी से निकाल दिया गया है। शुक्रवार (23 मार्च) को रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी के निर्देश के विरूद्ध कार्य करने के लिए सहेंद्र सिंह रमाला को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया। बता दें कि छपरौली विधानसभा क्षेत्र यूपी के बागपत जिले के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
छपरौली से राष्ट्रीय लोकदल विधायक श्री सहेंद्र सिंह रमाला को कल दिनांक 23 मार्च को राज्यसभा चुनाव में पार्टी के निर्देश के विरूद्ध कार्य करने के लिए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है। pic.twitter.com/9aHme33sQE
— Rashtriya Lok Dal (@RLDparty) March 24, 2018विज्ञापन
गौरतलब है कि कल राज्यसभा की 59 सीटों पर हुए चुनाव ने उच्च सदन की तस्वीर को बहुत हद तक बदल दिया है। आंकड़ों के लिहाज से राजग ने कांग्रेस पर भारी बढ़त बना ली है, मगर इसके बावजूद यह गठबंधन बहुमत से फिलहाल बहुत दूर है। इस चुनाव में भाजपा को 15 अतिरिक्त सीटें हाथ लगी है। जबकि राजग के सदस्यों की संख्या 76 से बढ़ कर 92 हो गई है। हालांकि सीटों का यह आंकड़ा उच्च सदन में बहुमत से 31 सीटें कम है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां बीजेपी को 9, सपा को एक सीट मिली। वहीं बसपा के खाते में एक भी सीट नहीं आई।
विज्ञापन